Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जांच की अनुमति मिलने के बाद अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि रिया सीबीआई के पास जाएगी और जांच में सहयोगी करेगी। मानशिंदे ने कहा कि वो सीबीआई के पास जाकर अपना बयान दर्ज कराएंगी। रिया का कहना है कि सत्य नहीं बदलेगा। आपको बता दें कि इस फैसले से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ सकती है। इस मामले में जो एफआईआर दर्ज है, वो रिया के नाम से ही है। ऐसे में रिया ही सबसे ज्यादा सीबीआई की रडार पर रह सकती है।

सीबीआई जांच के फैसले के बाद मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई पुलिस के जो जांच अधिकारी थे, वो भी सीबीआई के जांच के समय रडार पर रहेंगे। इतना ही नहीं, जांच में सबूत मिटाने का शक भी उनपर बना रहेगा। इधर महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के फैसले के बाद परेशानियों में घिर गई है। महाराष्ट्र सरकार अब तक इस मामले में मुंबई पुलिस पर भरोसे की बात कहती आ रही है। सुशांत केस में सीबीआई जांच के फैसले के बाद इस केस से जुड़े सभी फिल्म निर्माता और निर्देशकों की भी परेशानी बढ़ सकती है। अभी तक मुंबई पुलिस भी कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों से पूछताछ कर चुकी है।

Live Blog

16:18 (IST)19 Aug 2020
अक्षय कुमार ने कहा - हमेशा सत्य की जीत हो

अक्षय कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर ट्वीट करते हुए कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए SC ने CBI जांच के आदेश दिए हैं. हमेशा सत्य की जीत हो."

15:41 (IST)19 Aug 2020
रिया चक्रवर्ती को लेकर बिहार के DGP ने क्या कहा? पढ़ें

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुहर के बाद पूरे देश को पता चला कि बिहार पुलिस कुछ गलत नहीं कर रही थी। कुछ लोगों को बेचैनी ओर छटपटाहट थी कि कहीं उनकी पोल ना खुल जाए, इसलिए उन्होंने इसे प्रभावित करने की कोशिश की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कॉमेंट करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं रिपीट करता हूं कि रिया चक्रवर्ती की हैसियत नहीं है कि वह सीएम नीतीश कुमार पर कॉमेंट करे। बिहार के सीएम ने जो सपोर्ट किया उसी के चलते सुशांत केस की जांच सीबीआई तक पहुंची है।

15:15 (IST)19 Aug 2020
फैसले पर सुशांत सिंह बहन ने क्या दिया रिएक्शन? पढ़ें

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो लगातार सुशांत को लेकर पोस्ट साझा करती रही हैं। सीबीआई जांच की मांग पूरी होने पर श्वेता ने ट्वीट किया कि 'भगवान का शुक्रिया। हमने अपनी प्रार्थनाओं से जवाब दिया लेकिन यह तो बस शुरुआत है। सत्य के लिए पहला कदम। हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है।'

15:00 (IST)19 Aug 2020
संबित पात्रा ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पहले महाराष्ट्र सरकार सो 'रिया' था, फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो 'रिया' था, अब मुंबई में सरकार रो 'रिया' है, दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है. #महाराष्ट्रसरकार_रो_रिया_है.'

14:44 (IST)19 Aug 2020
गिरफ्तार होंगी रिया चक्रवर्ती? CBI दर्ज कर चुकी है FIR

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के केस की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिया चक्रवर्ती को अब गिरफ्तार भी कर सकती है सीबीआई? सीबीआई पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम मुंबई जाएगी। सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस से इस मामले की केस डायरी मांगेगी। इसके अलावा संदिग्धों-गवाहों के बयान, फोरेसिंग रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सीबीआई अपने कब्जे में लेगी।

14:43 (IST)19 Aug 2020
महाराष्ट्र सरकार के पास क्या है विकल्प? पढ़ें

कानून एक्सपर्ट की मानें तो महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है। क्योंकि यह फैसला न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने सुनाया है, तो महाराष्ट्र सरकार के पास डबल बेंच में भी जाने के विकल्प हो सकते हैं। 

14:34 (IST)19 Aug 2020
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने? विस्तार से पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत एक टैलंटेड ऐक्टर थे और उनकी पूरी काबिलियत का पता चलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। काफी लोग इस केस की जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए कयासों को रोकना होगा। इसलिए इस मामले में निष्पक्ष, पर्याप्त और तटस्थ जांच समय की जरूरत है।' न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिये सीबीआई को हस्तांतरित करने में सक्षम थी। उन्होंने कहा कि राजपूत के पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना सही था और इसे सीबीआई को सौंपना विधिसम्मत था।

14:25 (IST)19 Aug 2020
सुशांत सिंह के पिता के वकील ने क्या कहा? पढ़ें

सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा।

14:16 (IST)19 Aug 2020
अब CBI को राज्य सरकार से इजाजत लेने की जरुरत नहीं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई को अपनी जांच के लिए राज्य सरकार से इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी। वह जब चाहे और जिससे भी पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही सबूत इकट्ठा करने के लिए भी महाराष्ट्र सरकार से इजाजत नहीं लेनी पड़ेगी।

14:05 (IST)19 Aug 2020
फैसले से सुशांत की आत्मा को मिलेगा संतोष: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है कि सीबीआई द्वारा निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी। सुशांत की आत्मा को संतोष मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह सुशांत के परिवार के साहस का अभिनंदन मिलेगा। पूरा देश आज सुशांत को न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ा। 

13:46 (IST)19 Aug 2020
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात...

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उससे जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बढ़ेगा। जिस प्रकार से इस केस को महाराष्ट्र में हैंडल किया गया, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र सरकार को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए। हम अपेक्षा करते हैं कि सीबीआई जल्द से जल्द जांच करेगी

13:38 (IST)19 Aug 2020
नाराणय राणे ने कहा, इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था

भाजपा नेता नारायण राणे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा है कि महाराष्ट्र सरकार केस को दबाने की साजिश कर रही थी। अब सीबीआई की जांच में इस मामले का सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था। 

13:27 (IST)19 Aug 2020
सुप्रीम कोर्ट ने कहा - अभिनेता की मौत का सच हर कोई जानना चाहता है

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत का सच हर कोई जानना चाहता है। जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, तब मुंबई पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी। आत्महत्या के पोस्टमार्टम के बाद भी मुंबई पुलिस ने संज्ञेय अपराध नहीं मानकर इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। 

13:18 (IST)19 Aug 2020
'सुप्रीम' फैसले क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती? पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि रिया सीबीआई के पास जाएगी और जांच में सहयोगी करेगी। मानशिंदे ने कहा कि वो सीबीआई के पास जाकर अपना बयान दर्ज कराएंगी। रिया का कहना है कि सत्य नहीं बदलेगा।

13:14 (IST)19 Aug 2020
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, फैसले का स्वागत करते हैं

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, मैं मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह न्याय की जीत है। 

13:04 (IST)19 Aug 2020
सुशांत सिंह केस: बोले CM नीतीश कुमार - हमने पूरी तरह से संविधान का किया पालन

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की जीत है। अपने बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है वही इख्तियार किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में जो कुछ भी हुआ वो कानून के अनुसार हुआ। राज्य में इस मामले में पूरी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम किया गया। हमने पूरी तरह से संविधान का पालन किया। 

12:52 (IST)19 Aug 2020
CBI जांच करेगी तो किन-किन लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें? पढ़ें

सीबीआई जांच के फैसले से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ सकती है। इस मामले में जो एफआईआर दर्ज है, वो रिया के नाम से ही है। ऐसे में रिया ही सबसे ज्यादा सीबीआई की रडार पर रह सकती है। सीबीआई जांच के फैसले के बाद मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों की भी मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई पुलिस के जो जांच अधिकारी थे, वो भी सीबीआई के जांच के समय रडार पर रहेंगे। इतना ही नहीं, जांच में सबूत मिटाने का शक भी उनपर बना रहेगा। इधर महाराष्ट्र सरकार- महाराष्ट्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के फैसले के बाद परेशानियों में घिर गई है। महाराष्ट्र सरकार अब तक इस मामले में मुंबई पुलिस पर भरोसे की बात कहती आ रही है। सुशांत केस में सीबीआई जांच के फैसले के बाद इस केस से जुड़े सभी फिल्म निर्माता और निर्देशकों की भी परेशानी बढ़ सकती है। अभी तक मुंबई पुलिस भी कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों से पूछताछ कर चुकी है।

12:49 (IST)19 Aug 2020
पटना में दर्ज हुई एफआईआर सही थी- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि बिहार पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का अधिकार था। पटना में दर्ज हुई एफआईआर सही थी। बिहार पुलिस को भी मामले की जांच करने का अधिकार था। मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत को लेकर दुर्घटना के पहलू तक जांच की जबकि बिहार पुलिस ने सभी पहलुओं को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। बिहार सरकार को CBI जांच की सिफारिश करने का अधिकार था।

12:44 (IST)19 Aug 2020
सुशांत सिंह केस: रिया पर लगे हैं ये आरोप

सुशांत के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर में रिया के ऊपर सुशांत को परेशान करने, उनके करोड़ों रुपयों का गबन करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई से पहले ही बिहार सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी। इसे केंद्र सरकार ने मान लिया था।

12:32 (IST)19 Aug 2020
बोले शिवसेना नेता संजय राउत- इस्तीफे की बात निकली तो दिल्ली तक जाएगी

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सुशांत केस में पहले दिन से राजनीति हो रही है। सरकार में जो लोग कानून जानते हैं। मुंबई पुलिस आयुक्त या हमारे महाधिवक्ता इसके बारे में बात कर सकते हैं, मेरे लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। मुंबई पुलिस ने मामले की सही जांच की है। उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है। राउत ने कहा कि गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है, अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। 

12:28 (IST)19 Aug 2020
अदालत ने कहा- महाराष्ट्र पुलिस CBI जांच में सहयोग करे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई न सिर्फ पटना के एफआईआर मामले की जांच के लिए सक्षम है बल्कि आगे भी कोई केस दर्ज होता है इस मामले में तो वह सीबीआई देखेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को इस बात का अख्तियार है कि वह सुशांत के पिता की शिकायत पर दर्ज केस को सीबीआई को रेफर करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस सीबीआई को सहयोग करे क्योंकि अब सीबीआई जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट का है।

12:27 (IST)19 Aug 2020
सीबीआई चाहे तो इस मामले में फ्रेश मुकदमा दर्ज कर सकती है: सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीबीआई चाहे तो इस मामले में फ्रेश मुकदमा दर्ज कर सकती है। अदालत ने कहा, बिहार सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को रेफर करने का अधिकार है। 

12:16 (IST)19 Aug 2020
'सुप्रीम' फैसले के बाद क्या बोले मुंबई पुलिस कमिश्नर? पढ़ें

अदालत के फैसले के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने कहा कि 'हमें अब तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, एक बार हमें आदेश की कॉपी मिलेगी तो हम आदेश की जांच करके आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकीलों को जल्दी से जल्दी आदेश की कॉपी भेजने को कहा है।'

12:02 (IST)19 Aug 2020
सच सामने आएगा- चिराग पासवान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि 'ना सिर्फ सच सामने आएगा बल्कि उन लोगों का नाम भी सामने आएगा जो इस जांच को प्रभावित करना चाहते थे। मुझे आशा है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों को अदालत के आदेश के बाद राहत मिली होगी।'

11:52 (IST)19 Aug 2020
Sushant Singh Rajput Case: कई लोगों को पोल खुल जाने का डर- DGP गुप्तेश्वर पांडे

सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि यह बहुत हाई प्रोफाइल केस है। कई लोगों को पोल खुल जाने का डर सता रहा है। ऐसे में सीबीआई की जांच में सबकुछ सच सामने आएगा। वहीं, रिया चक्रवर्ती के बयानबाजी पर डीजीपी ने कहा कि बिहार के सीएम पर कमेंट करने की औकात रिया चक्रवर्ती की नहीं है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपोर्ट के कारण ही सुशांत केस में न्याय मिलने की उम्मीद बनी है। मैं इस बात को दोहरा रहा हूं कि रिया चक्रवर्ती की हैसियत नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करे।

11:48 (IST)19 Aug 2020
सुशांत सिंह केस: गृहमंत्री देशमुख के इस्तीफे की उठी मांग

सुशांत सिंह के केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सौमेया ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। इस बीच यह भी खबर है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

11:44 (IST)19 Aug 2020
यह फैसला परिवार की जीत: सुशांत के पिता के वकील

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है, यह सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी साफ कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। 

11:43 (IST)19 Aug 2020
'हमें जांच नहीं करने दिया गया'- बोले DGP गुप्तेश्वर पांडे

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच और उनके अफसर को क्वारनटीन करने पर सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि बिहार पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया...ये अन्याय के खिलाफ जीत है। हमें विश्वास है कि सुशांत को न्याय मिलेगा...हम पर कई आरोप लगाए गए. हमें जांच नहीं करने दी गई। पटना पुलिस सब कुछ कानूनी रूप से कर रही थी। रिया की हैसियत नहीं कि वो बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करे।

11:41 (IST)19 Aug 2020
Sushant Singh Rajput Case Live Updates: 'मुंबई पुलिस ने जांच नहीं सिर्फ पूछताछ की'

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच नहीं बल्कि सिर्फ पूछताछ की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कहा कि सभी दस्तावेज सीबीआई को दें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दे सकती है।