राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार मामले में एक्शन ले रही है। मामले में पुलिस ने शूटर रोहित राठौर और नितिन फौजी को अरेस्ट भी कर लिया है। इसी बीच गोगामेड़ी की हत्या को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिससे हर कोई हैरान है। रिपोर्ट के अनुसार, लव ट्रायंगल के कारण गोगामेड़ी की हत्या की गई। रिपोर्ट के अनुसार, शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड से गोगामेड़ी की गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ रही थीं। इस कारण रोहित गुस्से में था। वह गोगामेड़ी को अपना दुश्मन मान बैठा था।
गर्लफ्रेंड ने रोहित को भेजवाया था जेल
रिपोर्ट के अनुसार, रोहित की गर्लफ्रेंड ने उसपर ही रेप का इल्जाम लगाकर केस दर्ज करा दिया था। इस केस में रोहित जेल भी गया था। इस समय गोगामेड़ी रोहित की गर्लफ्रेंड की पैरवी कर रहा था। इस कारण रोहित के मन में गोगामेड़ी के लिए नाराजगी और अधिक बढ़ गई थी। रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि हत्या की साजिश रचने वाला रोहित सिग्नल एप के जरिए शूटर से संपर्क में था। वारदात को अंजाम देने के दौरान दोनों लगातार फोन पर बात कर रहे थे।
इससे पहले रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि रोहित के मन में गोगामेड़ीके लिए इसलिए नाराजगी थी क्योंकि 2017 में अपराधी आनंदपाल की मौत के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुखदेव बीच में उठकर चला गया था। प्रदर्शन में सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी।
वहीं सोमवार को पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार किया जो एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। छात्रा पर शूटर्स को हथियार मुहैया करने का आरोप है। इसके अलावा उस पर गोगामेड़ी की रेकी करने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों का गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।