Himani Narwal News: कांग्रेस महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार को रोहतक में एक सूटकेस में उनका शव मिला। पुलिस ने इस मामले में सचिन नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सचिन हिमानी का शव सूटकेस में भरकर ले जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।
जानकारी अनुसार सचिन ने मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हिमानी की हत्या कर दी। फिर उनके शव को एक सूटकेस में भरकर रोहतक के सांपला बस अड्डे पर छोड़ दिया। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। सचिन को एक सूटकेस खींचते हुए देखा गया है। पुलिस ने बताया है कि हिमानी का शव इसी सूटकेस में था।
फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात
पुलिस के अनुसार सचिन और हिमानी की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। सचिन कभी-कभी हिमानी से मिलने उसके घर आता था। 27 फरवरी की रात 9 बजे सचिन हिमानी से मिलने उसके घर आया। वो उस रात उसके घर पर रुका। अगले दिन (28 फरवरी) दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें – हाथों में मेहंदी, गले में स्कार्फ…, कौन हैं हिमानी नरवाल जिनकी नीले सूटकेस में मिली लाश, इस कारण थीं काफी फेमस
झगड़ा इतना बढ़ गया कि सचिन ने हिमानी को उसके ही कपड़ों से बांध दिया और फिर मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच हुई हाथापाई में सचिन का हाथ भी घायल हो गया। हिमानी के घर में उसके खून के धब्बे पाए गए हैं।
सचिन ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की
हिमानी की हत्या के बाद सचिन ने सबूत मिटाने की कोशिश की। वो चादर जिस पर सचिन का खून गिरा था, उसने हिमानी का शव उसी चादर में लपेटकर एक सूटकेस में ठूंस दिया। उसने हिमानी की अंगूठी, सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गहने एक बैग में रखे और उसकी दोपहिया गाड़ी लेकर अपने घर बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें – Himani Narwal Murder: ‘लाखों रुपये ऐंठे हैं…’, आरोपी ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर लगाए गंभीर आरोप, हत्या की बात कबूली
हालांकि, उसी दिन वो रात दस बजे हिमानी के घर लौटा। उसने उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी की, एक रिक्शा किराए पर लिया और शव वाला सूटकेस उसमें रख दिया। फिर उसे उसने रात करीब 11 बजे रोहतक के सांपला में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।