मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सास से प्यार और उसी की हत्या का सनसनीखेज का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने साथ लिव-इन (Live in Relationship) में रह रही अपनी ही सास को मारा और फरार हो गया। रविवार (20 अक्टूबर) को सामने आई इस वारदात में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं। महिला देह व्यापार में लिप्त बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

शाहीन ने देह व्यापार छोड़ने से मना किया थाः पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान शाहीन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान भोपाल की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले शाहरुख खान के रूप में हुई। दोनों के बीच शनिवार (19 अक्टूबर) की रात को झगड़ा भी हुआ था। शाहरुख ने कई बार शाहीन से देह-व्यापार छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन शाहीन ने छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

पति को तलाक दे दामाद के साथ रहने लगी थी शाहीनः मर्डर करने के बाद शाहरुख ने अपने दोस्त को बताया और घर छोड़कर भाग निकला। शाहरुख ने कुछ साल पहले शाहीन की बेटी से शादी की थी। कुछ समय बाद शाहरुख और शाहीन में भी संबंध बन गए। इसके बाद शाहीन ने अपने पति को तलाक दे दिया और शाहरुख के साथ रहने लगी। पुलिस के मुताबिक देह-व्यापार के सिलसिले में शाहीन पहले गिरफ्तार भी हो चुकी है।

Hindi News Today, 21 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

https://youtu.be/q2_RWpUuIMA

इस मामले का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है। रिश्तों को तार-तार करने देने वाले नाजायज संबंध और सनसनीखेज मर्डर पर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा। इस मामले में अब तक शाहरुख की पत्नी और शाहीन के पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।