Indore viral Video: दिवाली के अवसर पर रंगोली तो सभी के घर पर बनता है। खासकर लड़की-बच्चियों को रंगोली बनाने का बड़ा शौक होता है। वे अपने घरों के बाहर सुंदर रंगोलियां बनाती हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली दो लड़कियां भी रंगोली बना रही थीं, तभी अचानक से तेज रफ्तार कार आई और लड़कियों को रौंद दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ये पूरी घटना घर के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गली हैं, जिसमें कई घर हैं। गली में लोगों का आना जाना हो रहा है। वहीं, एक घर के बाहर बैठ कर दो लड़कियां रंगोली बना रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तभी एक काले रंग की अनियंत्रित कार आती है और रंगोली बना रही लड़कियों को रौंद देती है। टक्कर के कारण पास खड़े किए गए दो पहिया वाहन भी गिर जाते हैं। तभी कार चला रहा युवक निकलता है और मौका पाकर भाग जाता है। इधर, स्थानीय लोग जुट जाते हैं और लड़कियों को बचाने की कोशिश करते हैं।

पुलिस ने नाबालिग चालक को हिरासत में लिया

जानकारी अनुसार घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है। आरोपी चालक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। वहीं, दोनों लड़कियों की हालत बहुत गंभीर है। उनका इलाज जारी है।

जेब में पटाखा ब्लास्ट होने से गई जान

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान से भी दिवाली की तैयारियों के बीच हादसे की खबर आई थी। यहां के झुंझुनू में खुद के बनाए पटाखे के ब्लास्ट करने के कारण 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे में घरवालों से चॉकलेट और जूस के नाम पर पैसे लिए थे और पटाखे बनाने का सामान ले आया था। हालांकि, जब वो पटाखों को जला रहा था तो चिंगारी उसकी जेब में रखे विस्फोटक में लग गई। ऐसे में ब्लास्ट हुआ और बच्चे के पैर की चीथड़े उड़ गए।

y