मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से सेना की हथियार चुराकर भागे एक जवान को पुलिस ने दिल्ली में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह होशियारपुर के एक अस्पताल में भर्ती था, जहां से फरार हो गया था। हरप्रीत सिंह (25) पर मध्य प्रदेश के एक सैन्य संस्थान से राइफल और गोला बारुद चुराकर भागने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। उसे सुबह करीब नौ बजे कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया गया।

नेेपाल भागने के फिराक में था: होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव गर्ग ने बताया कि, ‘‘हरप्रीत को दिल्ली से होशियारपुर की एक पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।’’आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। सिंह ने 14 जनवरी को शौचालय जाने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को झांसा दिया और अस्पताल की दीवार फांदकर भाग गया। बता दें कि 31 दिसंबर से आरोपी के हाथ में चोट का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

Hindi News Live Hindi Samachar 17 January 2020: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 सेना का अधिकारी बनकर चोरी किए थे हथियार: सिंह ने भारतीय सेना में सिपाही था और वह मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में सेना के प्रशिक्षण संस्थान से दो आईएनएसएएस रायफल और गोलाबारूद लेकर फरार हो गया था। उसे सेना ने अक्टूबर में भगोड़ा घोषित कर दिया था और बाद में उसे पंजाब के होशियारपुर जिले में गिरफ्तार किया गया। सिंह के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने सेना के अधिकारी बनकर छह दिसंबर को तड़के हथियार चुरा लिए थे। बता दें कि पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी द्वारा चोरी के हथियार और गोलाबारूद बरामद कर लिए गए हैं।

पंचमढ़ी सेंटर से सेना की ट्रेनिग की थी पूरी: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो साल पहले हरप्रीत सिंह सेना में भर्ती हुआ था और वह खालिस्तान समर्थक था। आरोपी सूपर पावर पाकिस्तान नामक फेसबुक पेज को भी फॉलो करता था। बता दें कि उसने मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी सेंटर से सेना की ट्रेनिग पूरी की थी।