Burke me aaye Damaad ki Pitayi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक दामाद अपने ही ससुराल में ससुर की जासूसी करने पहुंच गया। कोई उसे पकड़ ना ले इसलिए उसने बुरका पहन लिया। उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। हालांकि, जब उसकी पोल खुली तो ससुराल में ही उसकी जमकर पिटाई की गई।
मामले में ससुर ने दर्ज कराई शिकायत
पूरी घटना भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अमराई परिसर की है। आजतक के अनुसार बागसेवनिया थाना प्रभारी ने पूरी घटना के संबंध में कहा कि पूरे मामले में ससुर राजेश सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है।
फरियादी ने शिकायत में कहा है कि एक शख्स बुर्का पहन कर उनके घर आया और महिला की आवाज़ में उनसे बातें कर रहा था। लेकिन बातचीत के दौरान उन्हें शक हुआ। ऐसे में उन्होंने शख्स को अच्छे से देखा। इस दौरान उन्होंने पैर में लड़कों वाले जूते देखे। फिर जब उन्होंने बुर्का हटाया तो पाया कि वो कोई महिला नहीं बल्की उनका दामाद है।
सभी की जमकर की गई पिटाई
पोल खुलने पर उन्होंने दामाद और उसके साथ आए दोस्तों की जमकर पिटाई की। पुलिस को दी शिकायत में राजेश सिंह ने आरोप लगाया है कि अंजाम लोग लूटपाट की नीयत से उनके घर में घुसे थे। इस दौरान उन्होंने मारपीट भी की। सभी ने बुर्का पहना हुआ था। घर आए लोगों में से एक शख्स विशाल उनका दामाद है।
घटना का वीडियो हो रहा है वायरल
पुलिस के अनुसार, फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। लेकिन मामले में जिनकी पिटाई की गई है, उनकी तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत फिलहाल पुलिस में नहीं की गई है।
