कुछ दिनों पहले ही गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। वहीं अब अलीगढ़ से लव जिहाद की कहानी सामने आ रही है। यहां एक मुस्लिम लड़के ने पहले हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे घर से भागने के लिए राजी कर लिया। यह अलग बात है कि वह कामयाब होने से पहले ही पकड़ा गया। फिलहाल इस मामले में लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, जाहिद ने इंस्टाग्राम पर लड़की को अपना नाम आर्यन बताया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरु हो गई। जाहिद पर आरोप है कि उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे घर से भागने के लिए कहा। लड़की परिजनों को बेहोश कर घर से भागने वाली थी कि मामले का खुलासा हो गया।
लड़की प्यार में इस कदर पागल हुई कि घऱवालों को शिकंजी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाने की तैयारी कर ली थी। वह परिजनों को बेहोश करके सारी जूलरी और पैसे लेकर भागना चाहती थी। उसे पता ही नहीं था कि लड़का मुस्लिम है।
बड़ी बहन ने पी ली नशे वाली शिकंजी
आरोपी की सारी प्लानिंग उस वक्त फेल हो गई जब लड़की की बड़ी बहन से शिकंजी पी ली। शिकंजी पीने के बाद उसे नशा हो गया। घरवालों को समझ में आ गया कि कुछ गड़बड़ है। पता चला कि उसने अभी जो शिकंजी पी थी उसे छोटी बहन ने बनाई थी। जब उन्होंने लड़की से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद मोहल्ले के बाहर घूम रहे आरोपी को भी पकड़ लिया गया, पता चला कि वह मुस्लिम है।
पता चला कि लड़के ने लड़की से झूठ बोलकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और घर से भगाने की कोशिश में था। इसलिए परिजनों ने इसे लव जिहाद से जोड़ दिया। फिलहाल परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस मामले में लड़की की बड़ी बहन का कहना है कि उसकी छोटी बहन बचपन से ही उसके ससुराल में उसके साथ रह रही है। कुछ समय से वह इंस्टाग्राम पर मेरठ के एक मुस्लिम लड़के से बात कर रही थी। लड़के ने उसे अपना हिंदू नाम बताया। दोनों में बातचीत शुरू हुई लड़का उसे भगाने अलीगढ़ आ गया। उसने लड़की को नशे की 6 गोलियां दीं और कहा कि परिजनों को खाने-पीने की चीजों में मिलाकर खिला देना।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जाहिद मेरठ के खरखोदा पीपली खेड़ा का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर आर्य़न के नाम से फर्जी अकाउंट बना रखा है। लड़की उसके बातचीत करने के बाद उसके प्यार में पड़ गई। वह घऱ से गहनें लेकर उससे शादी करने के लिए भागने वाली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।