Lockdown 4.0, Molestaion In Quarantine Facitlity Maharashtra: कोरोना के खौफ के बीच अब महाराष्ट्र के एक क्वारन्टीन सेंटर में महिला के यौन उत्पीड़न की खबर सामने आई है। 23 साल की महिला के साथ यह घटना चंद्रापुर जिले में हुई है। पुलिस ने बुधवार (27-05-2020) को इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि महिला यहां एक स्कूल में बनाए गए क्वारन्टीन सेंटर में ठहरी हुई थीं। इस केंद्र में एक युवक ने उन्हें प्रताड़ित किया। युवक स्थानीय गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला 15 मई को पुणे से अपने गांव आई थी। इसके बाद उन्हें यहां जिला परिषद स्कूल में बनाए गए क्वारन्टीन सेंटर में क्वारन्टी किया गया था। यौन उत्पीड़न के इस मामले में महिला की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 354 के अलावा भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में उत्तराखंड के उधमसिंग निगर में भी एक क्वारन्टीन सेंटर के अंदर महिला के साथ बदसलूकी की गई थी। महिला के साथ ज्यादती का आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगा था।
दरअसल इस क्वारन्टीन सेंटर में एक नवविवाहित जोड़ा ठहर हुआ था। महिला का कहना था कि एक पुलिसकर्मी जबरदस्ती उन्हें हाथ खींच कर नीचे ले जा रहा था। जब उनके पति ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी को तत्कार बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच की बात भी कही थी।
इससे पहले राजस्थान से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां सवाई मानसिंह जिले में अपने बेटे से मिलने आई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। महिला अपने बेटे से नहीं मिल पाई थीं तो उन्हें गांव के एक स्कूल में ग्रामीणों ने ठहरने की इजाजत दी थी। जिसके बाद इसी स्कूल के परिसर में उन्होंने अपने साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया था।

