कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए पूरा देश इस वक्त संघर्ष कर रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम लड़के को ‘कोरोना’ बोल कर कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। ‘Times Now’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़का कुछ सामान खरीदने के लिए अपने घऱ से बाहर निकला था।
रास्ते में करीब 4-5 लोगों ने उसे ‘कोरोना’ बोल कर पहले उकसाया और फिर अचानक उसपर हमला बोल दिया। इस मारपीट में लड़का जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लड़के के परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों ने सड़क पर उसे पकड़ लिया और कोविड-19 संक्रमण के फैलने का जिम्मेदार बताते हुए उसकी पिटाई कर दी।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन छानबीन की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की है। सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य कई कड़ी धाराओं में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
#Breaking | SHOCKER from Aligarh.
Miscreants attack a Muslim boy & call him ‘Corona’. FIR has been filed regarding the incident.
Details by TIMES NOW’s Amir Haque. pic.twitter.com/O4r9jUyaUl
— TIMES NOW (@TimesNow) May 10, 2020
आपको याद दिला दें कि हाल ही में दिल्ली से भी एक ऐसा ही मामला सामने आय़ा था। सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली 2 महिला चिकित्सा कर्मियों पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया था।
हमलावरों ने दोनों चिकित्सकों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया था। दोनों महिला चिकित्सक उस वक्त फल खरीदने के लिए घर से बाहर निकली थीं तब ही उनपर यह हमला किया गया था। इस मामले में हौज-खास पुलिस थाने में पीड़ित चिकित्सकों ने मुकदमा भी दर्ज करया था।
पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनपर कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही थी।आपको बता दें कि केंद्र तथा अलग-अलग राज्य सरकारों ने साफ किया है कि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की धार्मिक भेदभाव फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

