मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो पालतू कुत्तों को लेकर पड़ोसी आपस में बहस करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संग्राम शुरू हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर बंदूक से फायरिंग कर दी। जिससे दो लोगों को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां इस गोलीबारी में 6 अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कहा कि इंदौर शहर में पालतू कुत्तों के बीच लड़ाई को लेकर दो पड़ोसियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस ने भयानक झगड़े का रूप ले लिया। उनमें से एक पड़ोसी बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप काम करता है। उसके पास बंदूक थी। उसने गुस्से में आकर गोली चला दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार को हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों को लेकर हुई बहस के बाद गुरुवार देर रात खजराना पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान 35 साल के विमल और 28 साल के राहुल वर्मा के रूप में हुई है।
जबकि इस गोलीबारी में छह अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। झगड़ा तब शुरू हुआ जब राजावत अपने पालतू कुत्ते को कृष्णाबाग कॉलोनी इलाके में घुमाने ले जा रहे थे। उनके कुत्ते ने राजावत के पड़ोसी के एक अन्य कुत्ते से लड़ना शुरू कर दिया। जिससे दोनों मालिकों के बीच बहस शुरू हो गई।
पहले से पड़ोसियों के बीच नहीं थी कोई लड़ाई
अधिकारी ने बताया कि उनकी तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि राजावत अपने घर गया और नीचे सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां चला दीं। लोगों का मारने से पहले उसने छत से हवा में दो राउंड फायरिंग की। अधिकारी ने आगे कहा कि बाद में राजावत को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी डबल बैरल 12 बोर बंदूक जब्त कर ली गई। सिंह के अनुसार, राजावत और उनके पड़ोसी के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। गोलीबारी की घटना पालतू कुत्तों के बीच लड़ाई की वजह से हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।