मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की मुस्लिम लड़के के साथ भाग गई और और उससे शादी कर ली। इसके बाद उसके परिवार ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने लड़की को कफन पहनाया और माला पहनाकर अंतिम विदाई दे दी। किसी रिश्तेदार ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, मंदसौर की रहने वाली हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम दोस्त से शादी कर ली। शादी करने के बाद वह मुंबई चली गई। अब वो अपने वकील के साथ नारगढ़ थाने पहुंची और अपनी शादी के कागज पेश किए। इसके बाद उसके पिता को थाने में बुलाया गया। पिता ने बेटी से सारे रिश्ते तोड़ लिए। उन्होंने कहा कि अब वह हमारे लिए मर चुकी है। उन्होंने अपनी बेटी को मरा हुआ घोषित कर दिया। उन्होंने जिंदा बेटी को कफन पहनाया और उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी के गले में एक माला डालकर उसे अंतिम विदाई भी दे दी। यह सब थाने में ही हुआ। जिस पिता को बेटी की शादी करनी थी। उसकी खुशी-खुशी विदाई करनी थी उसने उसे जिंदा रहते हुए मरा घोषित कर दिया।

यह मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र का है। वह पिछले साल अपने मुस्लिम दोस्त के साथ भाग गई थी। उसने उससे शादी भी कर ली थी। रविवार को वह नाहरगढ़ थाने आई। वह अपने साथ वकील लेकर आई थी। लड़की की शिनाख्त और बात करने के लिए उसके पिता को थाने में बुलाया गया। लड़की ने अपने परिवार के लोगों से बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने कफन और माला पहनाकर उसके साथ रिश्ता खत्म करने की बात कही। उन्होंने बेटी को मरा हुआ मानकर कफन, माला पहनाकर उसे अंतिम विदाई दे दी।

पिता ने कहा वह मेरे लिए मर गई

लड़की के पिता ने कहा कि कॉलेज जाते समय वह बस स्टैंड से लापता हो गई थी। हमें पता नहीं चला कि वह किडनैप हुई या फिर किसी के साथ चली गई। डेढ़ साल बाद वह अब लौटी है। वह अपने साथ वकील लेकर आई थी। वह हमें कागज दिखा रही है। उसने जो फैसला किया है वह नाम मेरे समाज को मंजूर है ना मुझे। इसलिए मैंने उसे कफन पहनाकर अंतिम विदाई दे दी है। मेरे लिए वह मर चुकी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरह हो रहा है। इसको लेकर मंदसौर एसपी अनुराग सूजनिया ने नाहरगढ़ थाने के एक ASI और 2 कांस्टेबल पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।