डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उस वक्त वह पान-चाय की दुकान पर था। वह कुछ लोगों के साथ चाय का लुफ्त उठा रहा था। उसी वक्त यूपी पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
असल में फरार सूची में नाम आने के बाद से ही यूपी पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी तलाशी के लिए यूपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
यूपी पुलिस ने आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से अरेस्ट किया है। असल में पुलिस को काफी लंबे समय से आरिफ की तलाश थी। उसकी तलाश के लिए यूपी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। यूपी पुलिस को सूचना मिली थी आरिफ मुंबई में छिपकर रह रहा था।
यूपी पुलिस ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद आरिफ को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई। मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के बारे में कई जानकारियां दी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरिफ चाय-पान की दुकान पर खड़ा है।
सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस एक टीम बांद्रा पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरिफ सड़क पर खड़ा था। आरिफ को पकड़ने पुलिस सादे कपड़ों में गई थी ताकि उसको इस बात की भनक ना लगे कि वह पकड़े जाने वाला है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिफ कुछ लोगों के साथ पान-चाय की दुकान पर खड़ा था पुलिस वहां पहुंचती है औऱ बड़े आराम से उसे हिरासत में ले लेती है।
असल में माफिया अतीक अहमद-अशरफ की हत्या के बाद से ही यूपी पुलिस फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अलावा यूपी पु्लिस उन अपराधियों का एनकाउंटर भी कर रही है जो गोलीबारी कर रहे हैं। यूपी सीएम योगी ने कहा भी था कि माफियाों को मिट्टी में मिला दूंगा। इसका असर यूपी में दिखाई भी दे रहा है।