महाराष्ट्र के संभाजीनगर से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर निर्वस्त्र होकर घूमने लगा। वह नशे की हालत में था। डॉक्टर को नग्न अवस्था में अस्पताल में घूमते हुए देखा गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला छत्रपति संभाजीनगर जिले की है।
बता दें कि पहले संभाजीनगर को पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था। लोग यह वीडियो देखकर हैरानी जता रहे हैं। हर कोई डॉक्टर की हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहा है।
सरकारी अस्पताल का मामला
दरअसल, बिडकिन ग्रामीण सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बिना कपड़ों के घूम रहा था। अस्पतला में मरीज और कर्मचारी मौजूद थे। डॉक्टर 45 साल का है। वह अचानक बिना कपड़ों के ही अस्पताल में घूमने लगा। मामले में जिले के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख डॉ. दयानंद मोतीपावले ने मामले पर कहा कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र के बीड में रेल की पटरी पर मिला पुलिस अधिकारी का शव
महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार सुबह रेल की पटरी पर 42 साल के एक पुलिस अधिकारी का शव मिला। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का प्रतीत होता है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से जुड़े निरीक्षक सुभाष भीमराव दुधल के रूप में हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बात का संदेह है कि दुधल ने शुक्रवार रात परली वैजनाथ रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला। दुधल की जेब से एक साइन किया हुआ नोट मिला, जिसमें लिखा था कि वह पारिवारिक मुद्दों के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।
पुलिस को अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि दुधल ने पुणे से 300 किलोमीटर से अधिक दूर परली की यात्रा क्यों की। जीआरपी अधिकारी ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।