दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां आनंद पर्वत क्षेत्र में 22 साल के लड़के की दिनदहाड़े चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी मृतक के पड़ोस में रहता है और डिलीवरी का काम करता है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद शख्स की हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। वहीं घटना की खबर से आस-पड़ोस के लोगों में दहशत है।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के पटेल नगर में पंजाबी बस्ती में रहता था। आरोपी का नाम सूरज है, वह डिलीवरी बॉय है। वह कमल का पड़ोसी था।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया क्यों मारा उसे?
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि घटना के समय क्या हुआ था? आखिर उसने कमल की हत्या क्यों की। आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि उसकी सूरज के साथ तीखी बहस हो गई थी। बहस बाद में गाली-गलौज में बदल गई। इसके बाद बात मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान उसने आपा खो दिया और आवेश में आकर कमल पर चाकू से हमला बोल दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।