दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 18 साल के एक युवा को आरोपियों ने चाकू से गोद दिया। आरोपियों ने पीड़ित पर कम से कम 7 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर का है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर छोड़ा
आरोपियों के समूह ने शख्स को चाकू मारने के बाद उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक अस्पताल के बाहर छोड़ दिया। फिलहाल उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। उनके पकड़ में आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उन्होंने शख्स पर हमला क्यों किया।
मामले में पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर 18 साल के एक शख्स पर हमला करने वाले लोगों के एक समूह ने उसे घायल हालत में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर में एक अस्पताल के बाहर छोड़ दिया।
गाड़ी में छोड़कर मौके से हुए फरार
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि 13 अक्टूबर को पीड़ित सूरज को एक कार में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के बाहर छोड़ने के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आगे कहा कि सूरज पर भी कम से कम सात आपराधिक मामलों चल रहे हैं। संदेह है कि दूसरे गिरोह के लोगों ने उस पर हमला किया है। पुलिस ने आगे बताया कि सूरत की हालत देखते हुए उसे बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उसके शरीर पर चाकू से कम से कम सात वार किए गए हैं। मामले के संबंध में आरोपी आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच जारी है।