हैदराबाद के अंबरपेट इलाके में एक बेटी पर पिता की हत्या करने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार 23 साल की बेटी ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब आरोपी निकिता की अपने पिता के साथ बहस हुई। पिता ने उसे देर रात घर आने के लिए डांटा था। पिता का कहना था कि समय से घर आ जाया करो। उन्हें बेटी का देर रात घर आना पसंद नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और निकिता ने पिता की हत्या कर दी। इस हादसे से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब पीने का आदि था मृतक
पुलिस के अनुसार, हैरान करने वाली यह घटना तुलसीराम नगर स्थित मृतक के घर पर हई। दरअसल, निकिता अपने पिता जगदीश और मां सत्यम्मा के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार, जगदीश आदतन शराब पीने का आदी था। उसके और उसकी बेटी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आस-पास के लोगों के लिए भी यह एक सामान्य सी बात थी। दोनों अक्सर ही झगड़ते रहते थे। हालांकि किसी को भी् इस बात का अंदाजा नहीं था कि निकिता अपने पिता की हत्या कर सकती है।
देर रात घर आने को लेकर पिता-पुत्री में हुई थी बहस
जिस वक्त मृतक जगदीश ने अपनी बेटी को डांटा तो वह शराब के नशे में था दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। झगड़े के बाद निकिता ने एक धारधार हथियार उठाया और अपने पिता की गर्दन पर वार कर दिया। जगदीश को तुरंत उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सेल्सपर्सन का काम करती थी निकिता
रिपोर्ट के अनुसार, निकिता हैदराबाद में एक स्टोर में सेल्सपर्सन के रूप में काम करती थी। पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। वहीं निकिता की मां अब अकेले हो गई हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।