जयपुर के आमेर इलाके में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये दोनों बृहस्पतिवार की सुबह से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने इलाके में उनके फोटो भी बांटे थे लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

आमेर के थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि दोनों के शव दिल्ली रोड पर कूकस बस अड्डे के पास एक खाली भूखंड में मिले। युवक की पहचान जमवारामगढ़ निवासी मुकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। लड़की की उम्र 15 साल है। दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे थे।

युवक आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलाता था। उसके दो बच्चे हैं जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

Jodhpur beautician anita chaudhary murder case: यह कल्त इस समय हो रहे हत्याओं से बिल्कुल अलग है। मोहल्ले के लोगों का लगा कि किसी काम के लिए वह घर के बाहर गड्ढा खोदवा रहा था। किसी को यह पता नहीं था कि वह गड्ढा नहीं बल्कि 50 साल की ‘ब्यूटीशियन’ अनीता चौधरी के लिए कब्र खोद रहा है।