‘बात नहीं मानती थी…’, पटना में पति ने आरी ब्लेड से काटकर की पत्नी की हत्या, बेटे से अवैध संबंध का था शक

बिहार की राजधानी पटना में पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में तीन बच्चों की मां को शख्स ने मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, घर से थाना के नजदीक होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

मंदिर से लौटी पत्नी तो करने लगा लड़ाई

जानकारी अनुसार राजधानी के बुद्धा कॉलोनी में मंगलवार की शाम 65 साल के मोटर मैकेनिक कैलाश दास औक 55 साल की उसकी पत्नी राधा देवी के बीच विवाद शुरू हुआ। राधा मंदिर से पूजा करके लौटी थी, तभी पति ने उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया।

दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिसके बार कैलाश ने आरी ब्लेड से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति को पत्नी के अवैध संबंध रखने का शक था। इसी बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस की हिरासत में कैलाश ने बताया कि पत्नी राधा उसकी बात नहीं मानती थी। यही कारण है कि उसने उकसी हत्या कर दी।

महिला का खुद के बेटे के साथ ही अवैध संबंध

आरोपी कैलाश ने पुलिस को बताया कि महिला का खुद के बेटे के साथ ही अवैध संबंध था। वो इस बात का विरोध करता था। लेकिन वो बात नहीं मानती थी। इस कारण उसकी हत्या कर दी।

इधर, पूरे मामले में लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। FSL की टीम से भी जांच कराने की बात पर विचार किया जा रहा है।