बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 29 साल की महिला इंजीनियर की लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। महिला जल संसाधन विभाग में कार्यरत थी। सुबह के समय वह ऑफिस नहीं गई। ऑफिस के नंबर से इंजीनियर के नंबर पर फोन किया गया मगर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ऑफिस की तरफ से एक सहकर्मी की पत्नी को उसके रूम पर भेजा गया। उस स्टाफ ने देखा तो महिला बेड पर पड़ी थी।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। महिला का नाम महिमा कुमारी है। वह पिछले दो सालों से किराए के घर में रह रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस में शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना शनिवार देर शाम की है।

कमरे की हालत देख सहकर्मी की पत्नी के उड़े होश

दरअसल, 29 साल की महिला कुमारी जब अपने ऑफिस नहीं पहुंची तो एक सहकर्मी ने अपनी पत्नी को उसके रूम पर भेजा। कर्मचारियों ने बताया कि महिमा फोन नहीं उठा रही थी। जब सहकर्मी की पत्नी महिमा के कमरे पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। महिमा का शव बेड पर पड़ा था। महिमा का शव देखकर सहकर्मी की पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने महिला के घरवालों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोगों ने जताई हत्या की आशंका

महिला की मौत के बारे में जानकारी होते ही आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या हुई है। घटना की खबर मिलते ही एएसपी टाउन भानु प्रताप और सदर थानेदार अस्मित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले में आस-पास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मामले में एएसपी टाउन भानु प्रताप सूचना मिली थी एक महिला इंजीनियर बेहोश पड़ी है। पुलिस ने देखा तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।