भोपाल सेक्स रैकेट कांड के मुख्य आरोपी प्यारे मियां को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस की मददे से प्यारे मियां को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले यह खुलासा हुआ था कि प्यारे मोहन नाबालिग लड़कियों को दुबई, सिंगापुर और थाइलैंड लेकर जाता था। वो इस काम में 7-8 सालों से लिप्त था। एसपी (साउथ), भोपाल Sai Krishna Thota ने यह जानकारी दी है।

‘अब्बू’ उर्फ प्यारे मियां पर कई नाबालिग लड़कियों से दुषकर्म का आरोप है। एक स्थानीय अखबार का मालिक बताए जाने वाला प्यारे मियां इस मामले के खुलासे के बाद से लापता हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें प्यारे मियां की मैनेजर और एक महिला शामिल है। इन सभी पर आरोप है कि वो सभी बच्चियों को प्यारे मियां तक पहुंचाने में मदद करते थे। बताया जा रहा है कि प्यारे मियां भोपाल से ‘Afkar daily’ नाम से अखबार निकालता था।

पुलिस ने 68 साल के प्यारे मियां के घऱ पर तलाशी के दौरान चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े सामान और महंगे शराब बरामद किये थे। यह भी पता चला है कि प्यारे मियां अक्सर विदेश जाया करता था। वो अपने साथ नाबालिग लड़कियों को भी लेकर जाता था। यह भी कहा जा रहा है कि प्यारे मियां की गिरफ्तारी के बाद अब भोपाल सेक्स कांड के कई अहम राज़ खुल सकते हैं।

आपको बता दें कि बीते रविवार की सुबह लड़कियों ने प्यारे मियां के बारे में पुलिस को बताया था। यह भी जानकारी दी थी कि प्यारे मियां उन्हें खाने और पैसे का लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म किया करता था। इस मामले में लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने 21 साल की एक महिला को पकड़ा था। हालांकि प्यारे मियां इस दौरान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था।

मंगलवार को पुलिस ने प्यारे मियां की एक और प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चला दिया। इससे पहले सोमवार को उसके एक मैरेज हॉल को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया था। यह पता चला है कि प्यारे मियां ने अपने फ्लैट के नजदीक सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया था।

इससे पहले ‘The Indian Express’ से बातचीत करते हुए एसपी (साउथ) Sai Krishna Thota ने कहा था कि प्यारे मियां ने पिछले कुछ सालों के दौरान विदेश की यात्रा की है और हमेशा अपने साथ नाबालिग लड़कियों को लेकर जाता था जो उसे ‘अब्बू’ कहकर बुलाती थीं।

इससे पहले पीड़ित लड़कियों ने पुलिस के सामने कहा था कि ‘अब्बू’ ना सिर्फ उनका यौन शोषण करता था बल्कि उनसे देह व्यापार का धंधा भी करवाता था। इन लड़कियों ने प्यारे मियां के कई ठिकानों के बारे में भी पुलिस के सामने खुलासा किया था।