अमेरिका के एक शख्स की मौत की कहानी ऐसी है कि इसे हत्या कहें या दुर्घटना तय करना मुश्किल है। जिस मौत से ये शख्स 20 साल पहले बचा था, वही मौत 20 साल बाद वापस उसके पास आती है और उसकी जान ले लेती है।

हेनरी जिगलैंड नाम के एक शख्स का मैसी नाम की लड़की से अफेयर था। लड़की, हेनरी से बहुत प्यार करती थी। एक दिन लड़की ने शादी के लिए हेनरी से पूछा तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

कैसे शुरू हुई कहानी- हेनरी के इस फैसले से मैसी को बहुत बड़ा झटका लगा और वो इस इनकार को सहन नहीं कर पाई। मैसी ने अवसाद में आकर सुसाइड कर ली। हेनरी को इस आत्महत्या से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हेनरी बिजनसमैन था और वो फिर से अपने काम में लग गया, लेकिन मैसी का एक भाई भी था, जो अपनी बहन से बहुत प्यार करता था।

मैसी के भाई ने तय कर लिया कि वो हेनरी को मार कर अपनी बहन का बदला लेगा। सबकुछ तय हो गया, पिस्टल का इंतजाम हो गया। मैसी के भाई ने जगह और समय भी तय कर लिया। हेनरी का लकड़ियों का कारोबार था और वो हमेशा इस सिलसिले में जंगल जाते रहता था।

एक दिन जब हेनरी लकड़ियों को कटवाने जंगल पहुंचा तो घात लगाकर बैठे मैसी के भाई ने उसपर गोली चला दी। निशाना कहिए या भाग्य हेनरी को गोली छू कर निकल गई और पेड़ में जा धंसी। हेनरी मामूली रूप से घायल हो जाता है और नीचे गिर जाता है। मैसी के भाई को लगता है कि हेनरी मर गया।

किस्मत ने दिया साथ- कुछ देर बाद हेनरी उठा और डॉक्टर के पास जाकर पट्टी करवा ली। इधर मैसी का भाई जब घर पहुंचा तो उसके पास जीने की कोई वजह अब नहीं रही। बहन मर चुकी थी, बहन के प्रेमी से वो बदला चुका था। परिणाम ये हुआ कि उसने भी आत्महत्या कर ली।

अब इधर हेनरी अपने परिवार के साथ खुश था। परिवार में पत्नी और बच्चे थे। हंसते-खेलते इस घटना को 20 साल हो गए। अब देखिए भाग्य 20 साल पहले की घटना हेनरी के साथ फिर खेल खेलती है। हेनरी लकड़ी के सिलसिले में फिर से उस पेड़ के पास जाता है। काटने की प्रक्रिया शुरू होती है। उस दौर में बड़े पेड़ों को गिराने के लिए डायनामाइट का भी प्रयोग किया था।

20 साल बाद दोहराई कहानी- यहां भी यही हुआ। पेड़ से डायनामाइट लगाया गया और उसे उड़ा दिया गया। यहां तक सब ठीक रहा लेकिन जैसे ही विस्फोट हुआ हेनरी की किस्मत खराब हो गई। पेड़ में लगी गोली, विस्फोट से निकली और 50 फिट दूर खड़े हेनरी के सिर में जा घुसी। हेनरी वहीं गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

मतलब 20 साल पहले जिस उद्देश्य से मैसी के भाई ने गोली चलाई थी, और जिस अपराध के कारण उसने खुद को मार लिया था, वो बदला 20 साल बाद जाकर पूरा हुआ। अब हेनरी की मौत में मैसी का भाई कारण था या वो डाटनामाइट ये आप तय करिए। हेनरी की मौत दुर्घटना थी या मैसी के भाई का बदला इस पर निर्णय लेना मुश्किल है।