पिछले दिनों अलग-अलग अदालतों के न्यायाधीशों को मिलने वाली धमकियों को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर मामला बताया है। हाल ही में बिहार के धनबाद में एक जज की हत्या कर दी गई थी। भारतीय न्याय व्यवस्था को कमजोर बनाने वाली ये घटनाएं खतरनाक संकेत हैं। केंद्र सरकार को ऐसे मामलों में विशेष जांच दल गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे इसके पीछे के राज निकालने चाहिए। न्यायाधीशों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए। कई प्रकार के आपराधिक मामलों में उन्हें निर्णय देना होते हैं। हिंसा और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा सजा के फैसले सुनाए जाते हैं, वे रंजिश निकालने के चक्कर में किसी भी हद तक जा सकते हैं।
’ललित महालकरी, इंदौर, मप्र
उम्मीद की राह
एथलेटिक्स में सौ साल के सूखे के बाद नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता था। यह एक बहुत बड़ी जीत है। नीरज चोपड़ा ने इसे एथलीट मिस्टर फ्लाइंग मिल्खा सिंह और पीटी उषा को समर्पित किया। यह उनकी महानता है। हर भारतीय इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है, क्योंकि नीरज चोपड़ा ने एक इतिहास बनाया है। पदक संख्या में भारत 65वें से 47वें स्थान पर आ गया। अब हमें उम्मीद है कि भविष्य की स्पधार्ओं में भारत की झोली में और पदक आएंगे। ये पदक युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे और भविष्य में हम कई अन्य देशों से आगे निकल जाएंगे।
’नरेंद्र कुमार शर्मा, जोगिंदर नगर, हिप्र