कैंसर दुनिया भर में हो रही मौतों का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। मगर सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कैंसर रोगी चिकित्सा की महंगी व्यवस्था के चलते चिकित्सीय सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। इस रोग के लिए बाकायदा कौंसिल फार कैंसर केयर नामक संस्था बनी हुई है। अब यह रोग हर अवस्था के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कैंसर का पता चलते ही मरीज मान लेता है कि अब तो मृत्यु निश्चित है। हमारे देश में लोग अंधविश्वासों और अफवाहों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह कैंसर जैसी बीमारी और इसके उपचार को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन अफवाहों से मरीजों दूर रहना चाहिए।
संदीप कुमार वत्स, चंडीगढ़</strong>