भारत ने इस वित्त वर्ष में चार सौ अरब डालर का निर्यात किया है, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी राष्ट्र के विकसित होने के लिए दूसरे देशों के साथ व्यापार संतुलन होना बहुत आवश्यक है। व्यापार के मामले मे हमें चीन को टक्कर देनी होगी।

भारत में संसाधनों और कुशल कामगारों तथा उच्च स्तरीय कंपनियों की कोई कमी नहीं है। बस दरकार है तो केवल मौके प्रदान करने की, जो कि हमारे देश की सरकार कर रही है, तभी तो हमारे देश ने इस उपलब्धि को हासिल किया।

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया हुआ है। इसी का परिणाम है कि हम अतमनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और अब यह उम्मीद जगी है कि भारत बहुत जल्दी विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

  • नरेंद्र कुमार शर्मा, जोगिंदर नगर