अभी दुनिया जहां कोरोना की पकड़ से पूरी तरह छूटी नहीं हैं, वहीं रूस और यूक्रेन तीसरा विश्व युद्ध लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से दुनिया पर क्या असर होगा, वह तो युद्ध होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन कोई भी युद्ध सिर्फ तबाही लेकर आता है। हालांकि युद्ध करने से पहले रूस और यूक्रेन को एक साथ बैठ कर सलाह-मशविरा कर लेना चाहिए कि बिना युद्ध के इस तनाव से कैसे निकला जाए।

गौरतलब इस विश्व युद्ध की आशंका उस वक्त खड़ी हो रही है जब दुनिया किसी भी प्रबल उपकरणों और अग्रिम हथियार से वंचित नहीं है। वैसे रूस अपने हथियारों और अभ्यास के साथ इस युद्ध में विजय प्राप्त करने का मन बना चुका है। अब देखना है कि अगर यह युद्ध शुरू होता है तो कब तक चलेगा और इसका असर दुनिया पर क्या पड़ेगा

  • रिशु झा, फरीदाबाद, हरियाणा