अमेरिका के पेंटागन ने हाल ही में कहा है कि अब भारत के अधिकारियों को अमेरिका आने-जाने पर कोई कागजी कार्रवाई या फिर कोई छानबीन नहीं की जाएगी। ज्ञात हो कि अमेरिका यह दर्जा अपने सबसे करीबी देशों को देता है। यूक्रेन और रूस विवाद के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच खटास नहीं, बल्कि रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। यूक्रेन मुद्दे पर भारत की तटस्थता ने भारत की छवि को और मजबूत किया है। इससे चीन और पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ने वाली है।

समराज चौहान, असम विवि