आज वैश्वीकरण ने पूरी दुनिया का परिदृश्य बदल दिया है। वर्तमान स्थिति कुछ ऐसी है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में जरूरत की चीजें ऊंची कीमतों पर बिक रही हैं। चाहे वह कच्चा तेल हो, लोहा जैसी धातु हो, अनाज हो- सब कुछ आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रहा है। इसके अलावा भारत की खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ कर लगभग 6.35 प्रतिशत हो गई है। इसके पीछे भी कारण रूस-यूक्रेन युद्ध माना जा रहा है। यही बात आज भारत को पूर्णत: आत्मनिर्भर बनने का एहसास कराती है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया की तरह ही अब जरूरत है कि सरकार और ऐसे अभियान और योजनाएं शुरू करे, ताकि अन्य स्थानों पर होने वाली घटनाएं भारत के विभिन्न आयामों को प्रभावित न कर सकें।

निखिल रस्तोगी, कुरुक्षेत्र