पंद्रह नवंबर को विश्व जनसंख्या घड़ी ने दर्शाया कि पृथ्वी की जनसंख्या आठ अरब हो गई है। जनसंख्या की बात करें तो 1800 ई. तक पूरे पृथ्वी की जनसंख्या लगभग एक अरब थी, फिर दो अरब होने में सौ वर्ष का समय लगा, लेकिन उसके बाद जनसंख्या ने जो रफ्तार पकड़ी उसे जनसंख्या विस्फोट कहना उचित होगा, क्योंकि पिछले बारह वर्षों में विश्व की जनसंख्या एक अरब बढ़ गई। इसी तरह अगर जनसंख्या बढ़ती रही तो एक दिन पृथ्वी पर केवल मानव ही मानव बचेंगे, क्योंकि मानव अन्य जीव-जंतुओं, जंगल का अतिक्रमण करता रहेगा। मगर 2058 के बाद जनसंख्या में स्थिरता आने की बात भी कही गई है। विश्व जनसंख्या में इक्कीसवीं सदी के बाद गिरावट आने का अनुमान है।
रिंकू जायसवाल, सिंगरौली, मप्र
