केंद्र में भाजपा के सत्तारूढ़ होने पर दिल्ली में एक बहुत बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। सभी सड़कों के किनारे और बीच के विभाजन, जो पहले काले और सफेद रंगे होते थे; उन्हें अब भाजपा के झंडे के रंगों- हरा और भगवा- से रंगा जा रहा है।

काले और सफेद रंग का औचित्य यह है कि वाहन चालकों को दूर से सड़क की दिशा दिखाई दे जाए और वे यथोचित सावधानी से अपनी गाड़ी चला सकें। साथ ही दुर्घटनाओं के प्रति सजग और सावधान रहें। सफेद रंग की रात में सबसे अधिक दृश्यता है, यह एक प्रामाणिक तथ्य है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी इस बात को माना है!

’सतीश चोपड़ा, अशोक विहार, दिल्ली

 

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें- https://www.facebook.com/Jansatta

ट्विटर पेज पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- https://twitter.com/Jansatta