Who is Noel Tata? नोएल टाटा स्वर्गीय उद्योगपति रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) के सौतेले भाई हैं। और अब वह टाटा ग्रुप के चैरिटेबल विंग टाटा ट्रस्ट (Tata Trusts) की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग में नोएल को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन चुना गया है।
बता दें कि रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में बुधवार देर रात (10 अक्टूबर) अंतिम सांस ली। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में अपनी भागीदारी और पारिवारिक संबंधों के चलते नोएल टाटा अब टाटा ग्रुप की कमान संभालने के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं।
टाटा टेप विवाद, राडिया टेप लीक, सिंगूर-नैनो विवाद और 3000 करोड़ की मानहानि का केस, जानें कब-कब मुश्किल में फंसे रतन टाटा
कौन हैं नोएल टाटा?
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा के जाने के बाद टाटा ग्रुप की विरासत संभालने के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं।
नोएल टाटा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (Sir Dorabji Tata Trust) और सर रतन टाटा ट्रस्ट (Sir Ratan Tata Trust) के ट्रस्टी भी हैं। बता दें कि टाटा संस में इन दोनों ट्रस्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि Tata Sons, Tata Group की होल्डिंग कंपनी है। टाटा ट्रस्ट की बात करें तो यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक चैरिटेबल फाउंडेशन है।
नोएल टाटा ने Sussex University (UK) से डिग्री ली है। और ISEAD में इंटरनेशनल एग्जिक्युटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया।
गोवा जाना हुआ और आसान! रेलवे ने शुरू कर दी नई ट्रेन सर्विस, चेक करें शेड्यूल, स्टॉपेज और टाइमिंग
नोएल टाटा की टाटा ग्रुप में मौजूदगी
नोएल टाटा फिलहाल Trent, Voltas, Tata Investment Corporation और Tata International के चेयरमैन पद पर हैं। इसके अलावा वह टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन भी हैं।
टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर बनने के बाद कंपनी ने काफी बढ़िया ग्रोथ देखी। और अगस्त 2010 से नवंबर 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर हो गया।
बता दें कि रतन टाटा ने Tata Sons और Tata Trusts के चेयरमैन पद को अलग-अलग कर दिया था। इसकी वजह थी कि दोनों इंस्टीट्यूशंस की कमान एक ही व्यक्ति के हाथ में रह सके।
Tata Trusts
गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में टाटा ग्रप ने कई ट्रस्ट खोले हैं। इनमें सबसे बड़े हैं- सर रतन टाटा ट्रस्ट जिसे साल 1919 में बनाया गया और सर दोराब जी टाटा ट्र्स्ट। दोनों को Tata Trusts के तहत ऑपरेट किया जाता है।
गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में टाटा ग्रप ने कई ट्रस्ट खोले हैं। इनमें सबसे बड़े हैं- सर रतन टाटा ट्रस्ट जिसे साल 1919 में बनाया गया और सर दोराब जी टाटा ट्र्स्ट। दोनों को Tata Trusts के तहत ऑपरेट किया जाता है।
सर रतन टाटा ट्रस्ट और Allied Trusts के तहत 3 ट्रस्ट आते हैं। सर रतन टाटा ट्रस्ट में पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह और टीवीएस ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन फिलहाल वाइस-चेयरमैन हैं। इसके अलावा जेएनटाटा, नोएल टाटा, जहांगीर एचसी जहांगीर, मेहली मिस्त्री भी इस ट्रस्ट के सदस्यों में शामिल हैं। Tata Education and Development Trust में जेएन मिस्त्री, विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन सदस्य हैं। Navajbai Ratan Tata Trust की बात करें तो इसमें भी जेएन मिस्त्री, विजय सिंह और वेणु श्रीनिवासन मेंबर हैं।