देश के तीन बड़े ग्रुप- अडानी, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने इस साल रैली दिखाई है। इन ग्रुप की कंपन‍ियों ने डबल डिजिट में निवेशकों को रिटर्न दिया है। अडानी ग्रुप के शेयरों ने तो इतना रिटर्न दिया कि गौतम अडानी सितंबर माह में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए। वहीं टाटा समूह के 10 शेयरों ने निवेशकों को दोहरे अंकों में रिटर्न दिया है। हालांकि टीसीएस ने 2022 के दौरान 20 फीसदी का नुकसान दर्ज किया है।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की बात करें तो समूह की वापसी 2022 के लिए साधारण रही है। इस साल फरवरी में लिस्‍टेड कंपनी अडानी विल्‍मर समेत अडानी समूह के कुल सात शेयरों में जनवरी 2022 से लेकर अभी तक उनका संयुक्‍त मार्केट कैप 92 फीसदी बढ़ा है। इसमें हाल ही में गौतम अडानी के द्वारा हाल ही में खरीदे गए ACC और अंबुजा सीमेंट्स कंपनियों को शामिल नहीं किया गया है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अंतिम गणना में, गौतम अडानी की कुल संपत्ति‍ 130 बिलियन डॉलर थी। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी की संपत्ति 82.7 बिलियन डॉलर थी। अडानी ग्रुप के बाद, मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह है, जिसकी छह लिस्‍टेड कंपनियों ने संयुक्‍त मार्केट कैप में मामूली 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2022 के पहले नौ महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने र्सिफ 0.40 फीसदी की बढ़त हासिल की।

TCS के शेयरों में भारी गिरावट के कारण टाटा ग्रुप के 27 शेयरों ने मार्केट कैप में संयुक्त रूप से 12.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। बीएसई पर दूसरा सबसे मूल्यवान स्टॉक टाटा समूह के एमकैप का 54 प्रतिशत है।

अडानी ग्रुप ने दर्ज की बेतहासा बढ़ोतरी

अडानी पावर ने इस साल 274 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि अडानी विल्‍मर का इश्यू प्राइस से 228 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है और अदानी एंटरप्राइजेज ने 101.98 फीसदी से अधिक की बढ़त हास‍िल की है।

टाटा ग्रुप के इन स्‍टॉक ने दिया अच्‍छा रिटर्न

वहीं टाटा समूह की कंपनी टीआरएफ ने 95 फीसदी से अधिक, ओरिएंटल होटल्स ने 89 फीसदी से अधिक, द इंडियन होटल्स कंपनी ने 84 फीसदी, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने 70.08 फीसदी और तेजस नेटवर्क्स ने 60.61 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।

रिलायंस के केवल इस स्‍टॉक ने दिया रिटर्न

रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को छोड़कर, रिलायंस समूह के शेयरों ने रिटर्न नहीं दिया। रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर 2022 में अभी तक 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम में 39 फीसदी गिरावट आई है। जस्ट डायल 31 फीसदी, नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स 29 फीसदी और डेन नेटवर्क्स ने 22 फीसदी की गिरावट का सामना किया है।