Anand Vihar Terminal to Ayodhya Cantt Vande Bharat: अगर आप दिल्ली में रहते है और अयोध्या राम लला के दर्शन करने जाने का सोच रहे हैं। तो यहां खबर आपके काम की है यहां हम आपको दिल्ली से अयोध्या के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की जानकारी दे रहे हैं। यहां ट्रेन सुबह 6:10AM शुरू होती है और उसी दिन 2:30 बजे अयोध्या पहुंचा देती है। इस तरह आप इस ट्रेन से आप सिर्फ 8 घंटे 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या का सफर पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाइमिंग, रूट, किराया समेत बाकी डिटेल…
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत का शेड्यूल (Anand Vihar Terminal to Ayodhya Cantt Vande Bharat Schedule)
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) हफ्ते में 6 दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) चलती है। ट्रेन सुबह 6:10AM को आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होती है और उसी दिन 2:30PM को अयोध्या कैंट पहुंचती है। यह ट्रेन 8 घंटे 20 मिनट में 629 किमी की दूरी तय करती है।
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस रूट (Anand Vihar Terminal to Ayodhya Cantt Vande Bharat Express Route)
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22426) कानपुर सेंट्रल होते हुए अयोध्या कैंट पहुंचती है। इस ट्रेन के 4 स्टोपेज है। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होती है और बीच में खुर्जा जंक्शन, अलीगढ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल जंक्शन, लखनऊ जंक्शन में रुकती है और अयोध्या कैंट पहुंचती है।
दिल्ली टू पंजाब: सिर्फ 7 घंटे में पहुचेंगे फिरोजपुर, जानें रूट, टाइमिंग समेत बाकी डिटेल
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग (Anand Vihar Terminal to Ayodhya Cantt Vande Bharat Express Timing)
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।
पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, स्टोपेज समेत बाकी डिटेल
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया (Anand Vihar Terminal to Ayodhya Cantt Vande Bharat Express fare)
आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए की बात करें तो यात्री दो कैटेगिरी CC यानी AC चेयर कार (AC Chair Car) और EC यानी एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class) में से चुन सकते हैं। एसी चेयर कार जिसके टिकट की कीमत 1640 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार – जिसके टिकट की कीमत 2980 रुपये है।
