Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 543 अंक लुढ़क गया जबकि, NSE निफ्टी 158 अंक के नुकसान में रहा। मुख्य रूप से प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी जारी रहने से मार्केट में गिरावट आई।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गुरुवार को सेंसेक्स 542.47 अंक यानी 0.66% की गिरावट के साथ 82,184.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 679.42 अंक तक लुढ़क गया था। 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी भी 157.80 अंक यानी 0.63% की गिरावट के साथ 25,062.10 अंक पर बंद हुआ।

NSDL IPO Date: इंतजार खत्म! इस दिन आ रहा एनएसडीएल का आईपीओ

BSE में लिस्टेड शेयरों में 2,410 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,645 शेयर बढ़त में रहे। वहीं, 166 के भाव अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और टाइटन शामिल हैं। इन्फोसिस के शेयर में एक प्रतिशत की गिरावट आई।

CGHS लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार जल्द पूरी करेगी लंबे समय से लंबित यह अहम मांग

गिरावट के साथ हुई थी बाजार की शुरूआत

भारतीय शेयर बाजार में आज (24 जुलाई 2025) गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 130.92 अंक की गिरावट के साथ 82,595.72 अंक पर, निफ्टी 23 अंक फिसलकर 25,196.90 अंक पर पहुंचा।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। बुधवार को अमेरिकी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए।

[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]