भारत के अमीर व्यापारी अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास आलीशान घर होने के साथ – साथ दुनिया की तमाम बड़ी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी होता है। जिसकी वजह से वे अकसर मीडिया की सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने आज गुरुवार को भारत के शक्तिशाली लोगों की एक सूची निकली है जिसमें देश के 100 शक्तिशाली लोगों शामिल हैं। इसी लिस्ट में भारत के कई बड़े बिजनेसमैन शामिल है जिनकी पसंदीदा शौक के बारे में भी इस लिस्ट में बताया गया है।

मुकेश अंबानी: मुकेश अंबानी भारत के साथ पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। उनके पास फोर्ब्स के मुताबिक उनके पास 96 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि इनकी पसंद की बात की जाए तो मुकेश अंबानी को केन्या के मासाई मारा में तेंदुओं को देखना पसंद है।

गौतम अडानी: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर है। फोर्ब्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति करीब 90 बिलियन डॉलर की है जो उन्हें मुकेश अंबानी के बाद एशिया और भारत का दूसरा सबसे अमीर शख्स बनाती है। अडानी के महंगी गाडियां रखने का काफी शौक है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज लिमोजिन, रोल्स-रॉयस घोस्ट और फरारी कैलिफोर्निया जैसी गाडियां हैं ।

एन चंद्रशेखरन: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को इस लिस्ट में 22 वें नंबर पर जगह दी गई है। 2022 में उन्हें लगातार दूसरी बार अगले पांच सालों के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया है। एन चंद्रशेखरन अपने खाली समय में खेल के साथ फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं इसके अलावा वह अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखते हैं।

उदय कोटक: देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक इस लिस्ट में 28 वें नंबर पर शामिल है। हुरून रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 16 बिलियन डॉलर है। उन्हें अपने खाली समय में गिटार बजाना और क्रिकेट खेलना पसंद  हैं।

सुनील भारती मित्तल: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के मुखिया सुनील भारती मित्तल का नाम इस लिस्ट में 68 वें नंबर पर है। उन्हें अपने खाली समय में जगजीत सिंह की ग़ज़ल सुनना पसंद है।