एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के नाम एक और कीर्तिमान स्थापित हो गया है। वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशिया के पहले व्यक्ति बना गए हैं। 2022 की एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List 2022) के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास कुल 103 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जो उन्हें दुनिया का नौवां सबसे अमीर इंसान बनाती है। उनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले लगभग 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
गौतम अडानी की संपत्ति में सबसे अधिक बढ़ी: 2022 की एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति में दुनिया में सबसे अधिक इजाफा देखने को मिला है। इस वित्त वर्ष में अडानी की संपत्ति 49 बिलियन डॉलर बढ़ी है। जो दुनिया के टॉप तीन अमीरों एलन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नौल्ट की कुल बड़ी संपत्ति से भी ज्यादा है। 2020 के बाद में अडानी की संपत्ति में पांच गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 2 साल के दौरान उनकी संपत्ति 17 बिलियन डॉलर से बढ़कर 81 बिलियन डॉलर हो गई है।
पिछले 10 सालों की बात करें तो मुकेश अंबानी की संपत्ति में 400 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि अडानी की संपत्ति में 1830 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
भारत के टॉप 5 अमीर: भारत के टॉप फाइव अमीरों में मुकेश अंबानी 103 बिलियन डॉलर के पहले और 81 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएल संस्थापक शिव नादर 28 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे, सिरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला 26 बिलियन डॉलर के साथ चौथे और स्टील मुगल लक्ष्मी मित्तल 25 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर है।
5 फीसदी बड़ी बिलेनियर की संख्या: 2022 की एम3एम हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में दुनिया के 3381 बिलेनियरों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में भारत से 215 बिलेनियर शामिल है जबकि चीन और अमेरिका से 1137 और 716 बिलेनियरों के नाम शामिल है। भारत में बिलेनियरों की संख्या पिछले 5 सालों में 4.9 फीसदी बढ़ी है।