अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) गूगल (Google) समर्थित एक यूनिकॉर्न कंपनी में करीब 30 करोड़ डॉलर लगाने जा रहे हैं। यह यूनिकॉर्न कंपनी न्यूज एंड एंटरटेनमेंट सेगमेंट में काम करती है और एक शॉर्ट वीडियो ऐप ‘रोपोसो (Roposo)’ भी चलाती है।
अगले कुछ सप्ताह में सौदा पूरा कर सकती है Reliance Industries
विभिन्न मीडिया रपटों के अनुसार, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज यह निवेश ग्लांस इनमोबी प्राइवेट लिमिटेड (Glance InMobi Pte) में कर सकती है। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच सक्रियता से बातचीत चल रही है। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सौदा अगले कुछ सप्ताह में पूरा हो सकता है।
हालांकि अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। ग्लांस इनमोबी ने भी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
Roposo App की मालिक कंपनी है Glance InMobi Pte
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक से समर्थन प्राप्त इनमोबी फोन के लॉक स्क्रीन पर क्यूरेटेड न्यूज एंड एंटरटेनमेंट कंटेंट परोसती है। चूंकि इनमोबी शॉर्ट वीडियो ऐप भी चलाती है, जो तेजी से उभर रहा सेगमेंट है, यह सौदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को इस सेगमेंट में एंट्री दिला सकता है। इसके अलावा बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा रिलायंस के शीघ्र लांच होने जा रहे किफायती स्मार्टफोन (Affordable Smartphone) के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Google के साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन बना रही है Reliance
रिलायंस इंडस्ट्रीज ये स्मार्टफोन (Jiophone Next) गूगल के साथ ही मिलकर बना रही है। इस प्रोजेक्ट पर गूगल ने 4.5 अरब डॉलर निवेश करने की सहमति दी है। ये स्मार्टफोन दिवाली के आस-पास बाजार में उतारे जा सकते हैं। ये स्मार्टफोन पहले ही लांच होने वाले थे, लेकिन चिप की हालिया कमी के चलते लांचिंग टल गई है।
इसे भी पढ़ें: क्या अब चाय बेचेंगे बाबा रामदेव? असम के टी रिसर्च इंस्टीट्यूट से हाथ मिलाने जा रही पतंजलि आयुर्वेद
Glance InMobi Pte के करीब 13 करोड़ डेली यूजर
आपको बता दें कि ग्लांस इनमोबी कंपनी 2019 में शुरू हुई थी और अभी इसके पास रोजाना करीब 13 करोड़ सक्रिय यूजर हैं। कंपनी का रोपोसो ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।