PM Modi Flags Off First Namo Bharat Rapid Rail Of India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 सितंबर 2024) को भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लॉन्च से कुछ घंटों पहले ही रेलवे ने भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो (Bhuj-Ahmedabad Vande Metro) का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल (Namo Bharat Rapid Rail) कर दिया। पीएम मोदी ने पहली नमो भारत रैपिड रेल के अलावा एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) को हरी झंडी दिखाई। इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे, आगरा कैंट-बनारस, दुर्ग-विशाखापट्टनम, पुणे-हुबली रूट शामिल हैं। इसके अलावा 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन भी आज वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू हुई।

भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल (India’s first Namo Bharat Rapid Rail)

वंदे मेट्रो यानी नमो भारत रैपिड रेल को अहमदाबाद और भुज के बीच ऑपरेट किया जाएगा। 360 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 5 घंटे और 45 मिनट में पूरा कर लेगी। ट्रेन कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी। भुज से यह ट्रेन सुबह 5बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी।

गिनते-गिनते थक जाएंगे! दुनिया के सबसे महंगे घर की कीमत है 410, 965, 219, 700 रुपये, आसपास भी नहीं मुकेश अंबानी का एंटीलिया

कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस: Kolhapur-Pune Vande Bharat Express

ट्रेन संख्या 20673 कोल्हापुर-वंदे भारत एक्सप्रेस 19 सितंबर 2024 से सप्ताह में तीन दिन, गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन कोल्हापुर से सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और उसी दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 20674 पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर 2024 से सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पुणे स्टेशन से चलकर इसी दिन शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कोल्हापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 8 वंदे भारत कोच लगाए गए हैं और यह ट्रेन मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड और सतारा स्टेशन पर रुकेगी।

रेलवे ने लॉन्च से पहले बदल दिया वंदे मेट्रो का नाम, इस राज्य को पहली नमो भारत रैपिड रेल की सौगात

पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस: Pune-Hubballi Vande Bharat Express

ट्रेन नंबर 20670 पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​19 सितंबर, 2024 से सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। यह पुणे से 14:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:45 बजे हुबली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 20669 हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​18 सितंबर, 2024 से सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह हुबली से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:30 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में सतारा, सांगली, मिराज, बेलागवी और धारवाड़ स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 8 वंदे भारत कोच हैं।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस: Nagpur-Secunderabad Vande Bharat Express

ट्रेन नंबर 20101 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​19 सितंबर 2024 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी। यह नागपुर से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 20102 सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​19 सितंबर 2024 से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी। यह सिकंदराबाद से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:20 बजे नागपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी।

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: New Delhi-Varanasi Vande Bharat Express

चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में निर्मित 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ेगी। यह नई ट्रेन इन शहरों के बीच मौजूदा सेवाओं में से एक की जगह लेगी। नारंगी और ब्राउन रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन (Advanced and modern train) नियमित यात्रियों, प्रोफेशनल्स और छात्रों की जरूरतों को पूरा करते हुए रेल यात्रा के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी।