भले ही एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर रखने वाले अरबपतियों के क्लब में शामिल ना हो सके हों, लेकिन वो एक बार फिर टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापस लौट आए हैं। फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति में आज 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से उनकी संपत्ति 96 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। जिसकी वजह से उन्होंने स्टीव बॉल्मार को पीछे छोड़ते हुए अरबपातियों की सूचि में 10 वें पायदान पर आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज उनकी संपत्ति में कितना इजाफा देखने को मिला है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति में 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा
आज भारत ही एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में 3.3 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। अगर इसे भारतीय रुपयों में देखा जाए तो यह इजाफा 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। जिसकी वजह से उनकी कुल संपत्ति 96.4 अरब डॉलर हो गई है। उन्होंने स्टीव बॉल्मर जैसे अरबपति को पीछे छोड़ दिया है। उनके पास मौजूदा समय में 95.8 अरब डॉलर की संपत्ति है, जिसमें एक फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
क्यों आई संपत्ति में तेजी
अगर बात मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी के कारण की करें तो आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.5 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर आ गए हैं। आज कंपनी के शेयर 2496.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 15.78 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। आज कंपनी के शेयरों की शुरुआत 2445 रुपए के साथ हुई थी।
जुकरबर्ग की संपत्ति से 5 बिलियन डॉलर साफ
वहीं दूसरी ओर दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति से आज 5 बिलियन डॉलर साफ हो गए। उनकी नेटवर्थ आज 3.93 फीसदी कम हुई है। अगर इसे भारतीय रुपए में देखें तो करीब 37 हजार करोड़ रुपए का नुकसान देखने को मिला है। जिसके बाद उनकी संपत्ति 122.7 बिलियन डॉलर हो गई है। वास्तव में फेसबुक के शेयरों में 22 सितंबर को 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी, जिसका असर उनकी नेटवर्थ में देखने को मिला है।