कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारी की अकस्मात मौत पर मिलने वाली मदद को बढ़ा कर दोगुना कर दिया है। जिसका सीधा फायदा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के देशभर में काम करने वाले 30 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने कर्मचारी की अकस्मात मौत होने पर उनके परिजन की मदद के लिए एक्स ग्रेशिया डेथ रिलीफ फंड बनाया है। जिसके जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के मृतक कर्मचारियों के परिजनों को बड़ी राहत पहुंचाई जाएगी।

EPFO ने जारी किया सर्कुलर – इस आदेश को लेकर EPFO ने हाल ही में अपने सभी दफ्तारों में एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें साफ किया गया है कि, मृतक कर्मचारी के नॉमिनी को दोगुनी रकम दी जाएगी।

पहले नॉमिनी को मिलते थे केवल 4.20 लाख रुपये – इस आदेश से पहले नॉमिनी को केवल 4 लाख 20 हजार रुपये की ही मदद की जाती थी। वहीं अपने सर्कुलर में EPFO ने कहा है कि, नॉमिनी को मिलने वाली रकम उनके परिजनों को नहीं दी जाएगी, जिनकी मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। साथ ही अब आकस्मिक निधन से मिलने वाली राशि बढ़कर 8 लाख रुपये हो गई है। साथ ही, यह निर्णय भी लिया गया है कि हर तीसरे साल पर इस राशि को तकरीबन 10 फीसदी बढ़ाए जाने की कोशिश की जाएगी.

EPFO के कर्मचारियों ने की थी ज्यादा मदद की मांग – EPFO के सदस्यों ने मांग की थी कि कम-से कम 10 लाख रुपये और अधिकतम 20 लाख रुपये की राशि दी जाए। लेकिन EPFO ने मदद की राशि को बढ़ाकर 8 लाख रुपये ही किया है। यह राशि EPFO के देशभर में मौजूद कर्मचारियों के लिए होगी। यह राशि वेल्फेयर फंड से दी जाएगी। वहीं अगर कर्मचारी की मौत कोरोना वायरस की वह से हुई होगी तो फिर 28 अप्रैल 2020 वाला ऑर्डर लागू होगा।

यह भी पढ़ें: EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर, 6.47 करोड़ यूजर्स के PF अकाउंट में पहुंचा ब्याज, जानिए कैसे करें चेक

EPFO ने 6.47 करोड सब्सक्राइबर्स को दिया ब्याज – EPFO के PF अकाउंट में फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज पहुंच गया है। इस बारे में EPFO द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि, EPFO के 6.47 करोड़ सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ब्याज क्रेडिट कर दिया गया है।