Noel Tata becomes new chairman of tata trust after ratan tata: रतन टाटा के जाने के बाद नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। मीडिया चैनल CNBC TV18 की एक रिपोर्ट में नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट की कमान सौंपे जाने का दावा किया गया है। मीडिया चैनल CNBC TV18 की एक रिपोर्ट में नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट की कमान सौंपे जाने का दावा किया गया है। बता दें कि टाटा ट्रस्ट के जरिए ही Tata Group देश में एजुकेशन, हेल्थ और गरीब को दूर करने के लिए काम करता है। यह ग्रुप अलग-अलग सेक्टर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आज (11 अक्टूबर) की सुबह टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग हुई और इसी में नोएल टाटा की नियुक्ति का फैसला लिया गया।
आपको बता दें कि नोएल टाटा, अपने सौतेले भाई रतन नवल टाटा की जगह लेगें। रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में बुधवार (9 अक्टूबर 2024) की देर रात बीमीरा के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।
जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद से ही नोएल टाटा को टाटा ग्रुप की विरासत को संभालने के लिए सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में नोएल टाटा पहले से कामकाज देख रहे हैं और टाटा परिवार से भी हैं।
नवल और सिमोन टाटा के बेटे, नोएल फिलहाल Trent, Voltas, Tata Investment Corporation और Tata International के चेयरमैन हैं। वह टाटा स्टील और टाइटन में वाइस चेयरमैन भी हैं।
ऐसा कहा जाता है कि नोएल और रतन टाटा के बीच कई सालों तक प्रोफेशनल रिश्ता था। नोएल को 2019 के आखिर में सर रतनजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया थ और 2022 में वह सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में शामिल हुए।