IRCTC Summer Special Train Ticket Booking: अगर आप छुट्टियों में घुमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने मुंबई दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही रेलवे ने गोरखपुर और छपरा के लिए भी स्पेश ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। छुट्टियों के दौरान यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

छपरा दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन 23 और 30 जून को होगा। छपरा दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन (05101) शाम चार बजे छपरा से चलेगी। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते अगले दिन करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली तक का सफर तय करेगी। वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद ट्रेन दोपहर में छपरा के लिए रवाना होगी और लखनऊ के रास्ते होते हुए अगली सुबह 11 बजे छपरा पहुंच जाएगी।

वहीं चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन 20 और 27 जून को चलेंगी। चंडीगढ़-गोरखपुर ट्रेन (04924) भी लखनऊ के रास्ते होते हुए अपना सफर तय करेगी। ट्रेन रात 11 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ से रवाना होगी और फिर सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी जबकि शाम साढ़े पांच बजे के करीब गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात को साढ़े दस बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

मुंबई गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। ये ट्रेन 21, 28 और 5 जुलाई के लिए चलेंगी। मुंबई-गोरखपुर (02009) ट्रेन के में मुंबई से सफर करने वाले यात्रियों को सुबह की ट्रेन पकड़नी होगी। ट्रेन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर मुंबई से रवाना होगी। जिसके बाद ट्रेन अलगे दिन सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ के बाद ट्रेन दोपहर 12:10 तक गोरखपुर पहंचेगी। वहीं गोरखपुर-मुंबई (02010) का संचालन सिर्फ 21 और 258 जून को किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से दोहर 2:40 मिनट पर रवाना होगी और फिर शाम सात बजकर 55 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी वहीं अगली रात 8.25 पर ट्रेन मुंबई पहुंचेगी।

इसके अलावा रेलवे ने मुंबई स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। ये ट्रेन मुख्यत: मुंबई-लखनऊ जंक्शन के लिए होंगी। रेलवे ने इसके लिए स्पेशस ट्रेन (09013) की व्यवस्था की है जो कि 20 और 27 जून को चलेगी। बात करें इस ट्रेन की टाइमिंग की तो यह ट्रेन मुंबई से शाम सात बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन रात में 8:40 पर लखनऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं लखनऊ से मुंबई जंक्शन जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने लखनऊ-जंक्शन मुंबई स्पेशल ट्रेन (09014) की व्यवस्था की है। यह 21 और 28 जून को लखनऊ से रात को साढ़े दस बजे रवाना होगी और अगली रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। यानि की इस ट्रेन से सफर के दौरान करीब 24 घंटे का सफर कर यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे।