जीएसटी सुधार के प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए नई दिल्ली में 2 दिवसीय 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। 33 सदस्यीय समिति अंतिम जीएसटी दरों पर फैसला लेने और 2 टैक्स स्लैब स्ट्रक्चरिंग में प्रस्तावित संशोधन पर विचार करने के लिए बैठक कर रही है।

जीएसटी परिषद में शामिल सदस्य प्रमुख टैक्स रेट्स पर विचार कर रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली वर्तमान 33-सदस्यीय जीएसटी परिषद के सदस्यों के नाम…

GST काउंसिल के सदस्यों में कौन-कौन?

जीएसटी परिषद के सदस्यों में केंद्रीय वित्त मंत्री, राजस्व और वित्त के प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यों द्वारा नामित मंत्री शामिल होते हैं जो वित्त या टैक्सेशन के प्रमुख होते हैं। राज्य में इमरजेंसी की स्थिति में राज्य का राज्यपाल सदस्य को नामांकित करता है।

LIVE Updates: टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी, दो दिवसीय जीएसटी काउंसिल बैठक जारी, जानें क्या रहेगा मुख्य एजेंडा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जीएसटी परिषद की प्रमुख हैं जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी GoM के संयोजक हैं।

जीएसटी काउंसिल के सदस्यों की पूरी लिस्ट…

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि:

निर्मला सीतारमण- केंद्रीय वित्त मंत्री
पंकज चौधरी- केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त)

GST में बदलाव: क्या सस्ते हो जाएंगे AC, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन? मोदी के दिवाली गिफ्ट का इंतजार

राज्य सरकार के प्रतिनिधि:

1.पय्यावुला केशव: आंध्र प्रदेश- वित्त एवं योजना, वाणिज्यिक कर और विधायी मामले
2.चौना में: अरुणाचल प्रदेश- उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
3. अजंता नियोग: असम- वित्त मंत्री
4. सम्राट चौधरी: बिहार- उपमुख्यमंत्री, राज्य वित्त मंत्री
5. ओ.पी. चौधरी: छत्तीसगढ़-वाणिज्यिक कर मंत्री
6. रेखा गुप्ता: दिल्ली- मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
7. प्रमोद सावंत: गोवा- मुख्यमंत्री
8. कनुभाई देसाई: गुजरात- वित्त मंत्री
9. जे.पी दलाल: हरियाणा-उप. मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री
10. हर्षवर्द्धन चौहान: हिमाचल प्रदेश- उद्योग मंत्री
11. उमर अब्दुल्ला: जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश-मुख्यमंत्री/वित्त मंत्री
12. रामेश्वर उराँव: झारखंड-वित्त मंत्री
13. कृष्णा बायरे गौड़ा: कर्नाटक- राजस्व विभाग मंत्री
14. के.एन. बालगोपाल: केरल- वित्त मंत्री
15. जगदीश देवड़ा: मध्य प्रदेश-वाणिज्यिक कर एवं वित्त मंत्री
16. अजीत अनंतराव पवार: महाराष्ट्र- वित्त, योजना और राज्य उत्पाद शुल्क
17. सपम रंजन सिंह: मणिपुर-स्वास्थ्य मंत्री
18. कॉनराड संगमा: मेघालय- मुख्यमंत्री
19. लालदुहावमा: मिजोरम- मुख्यमंत्री
20. के.जी. केन्ये: नागालैंड- मंत्री, ग्रामीण विकास
21. मोहन चरण माझी: ओडिशा-मुख्यमंत्री
22. के. लक्ष्मीनारायणन: पुडुचेरी- लोक निर्माण मंत्री
23. हरपाल सिंह चीमा: पंजाब- वित्त मंत्री
24. गजेंद्र सिंह: राजस्थान- चिकित्सा स्वास्थ्य और सेवा मंत्री (ईएसआई)
25.बी.एस. पंथ: सिक्किम- वाणिज्य और उद्योग, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री
26. थंगम थेन्नारसु: तमिलनाडु- वित्त और पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री
27. भट्टी विक्रमार्क मल्लू: तेलंगाना- उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री
28. प्राणजीत सिंघा रॉय: त्रिपुरा- उपमुख्यमंत्री
29. प्रेम चंद अग्रवाल: उत्तराखंड-वित्त मंत्री
30. सुरेश कुमार खन्ना: उत्तर प्रदेश- वित्त, संसदीय कार्य मंत्री
31. चंद्रिमा भट्टाचार्य: पश्चिम बंगाल- वित्त राज्य मंत्री

GST Meeting: इन सेक्टरों पर फोकस

ऑटो, FMCG, सीमेंट और बीमा फोकस वाले प्रमुख क्षेत्रों में से हैं। टैक्स स्लैब में बदलाव से अधिकतर क्षेत्रों को लाभ होने की उम्मीद है। इस बैठक में चार सेक्टरों ऑटो, एफएमसीजी, सीमेंट, इंश्योरेंस पर फोकस होने की उम्मीद है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स स्लैब रेट पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…