कई सालों तक भारतीय दिलों पर राज करने वाली हुंडई सेंट्रो एक बार फिर से नए अवतार में आपके सामने आने वाली है। हुंडई 2018 में इसे फिर से भारतीय सड़कों पर उतारेगी। मांग में आ रही कमी को देखते हुए सेंट्रो को 2014 में बंद कर दिया गया था। कंपनी ने अपनी हैचबैक कार Eon और Elite i20 की पकड़ मजबूत होने के बाद सेंट्रो को बंद कर दिया था। लेकिन हुंडई इसे फिर से उतारने की तैयारी कर रही है। इसे आई10 से रिप्लेस किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई अपनी सेंट्रो कार को 3.5 लाख से 5 लाख रुपए के आस-पास भारतीय बाजार में उतारेगी। सैंट्रो 2018 AH कोडनेम से इस कार की जानकारी रिवील हुई है। उम्मीद की जा रही है नई सेंट्रो अक्टूबर 2018 में लॉन्च हो सकती है। साथ ही कार के लुक्स में भारी परिवर्तन करके नए अवतार में लाया जाएगा। नई सेंट्रो में रियर और फ्रंट दोनों लेवल पर बदवाल किया गया है जिससे वह नई जेनरेशन को आकर्षित कर सके। यही नहीं कार में कई एडवांस फीचर दिए जाने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रो में 1 लीटर का पावरफुल इंजन दिया जाएगा। कार अपनी टॉल बॉय लुक को बनाए रखेगी लेकिन अपना बॉक्सी लुक खो देगी। इन सबके अलावा सेट्रो का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) वर्जन उतारा जाएगा। इसके बाद यह अपने सेग्मेंट में मारुति सुजुकी वैगन आर, सेलेरियो, टाटा की टियागो और शैवरले की बीट को कड़ी टक्कर दे सकती है। हुंडई कार की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यह तस्वीरें सेंट्रो 2018 की बताई जा रही है। फोटो को देखकर कार के स्पोर्टी लुक और स्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि साल 2017 की शुरूआत में मारुति ने अपनी नई हैचबैक कार Ignis को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 4.59 लाख रुपए रखी है। वहीं इसके टॉप-इंड मॉडल Alpha diesel के लिए 7.46 लाख रुपए खर्च करने होंगे।