Hurun India Rich List 2025: भारत में अरबपतियों की लिस्ट में निरंतर इजाफा हो रहा है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, भारतीय अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है। वहीं, भारत के सबसे रईसों की रैंकिंग में एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का दबदबा दिखा है, इस बार भी वे नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं, आइए जानते हैं…

अरबपतियों की लिस्ट में निरंतर इजाफा

देश में लगातार अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ये इजाफा लगातार जारी है। देश में अब 350 से अधिक अरबपति हो चुके हैं। बीते 13 साल में ये आंकड़ा छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है।

बेंगलुरु के सबसे रईस 10 अरबपति

भारत के 3 सबसे अमीर व्यक्ति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2025 के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। इस नेटवर्थ के साथ वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अडानी एंड फैमिली दूसरे स्थान और 2.84 लाख करोड़ रुपये की दौलत के साथ रोशनी नादर मल्होत्रा तीसरे नंबर पर है।

कौन हैं श्रीकांत बडवे जो बने 14000 करोड़ के साम्राज्य के मालिक

अमीरों की लिस्ट में शाहरुख खान की एंट्री

इस लिस्ट के अनुसार, पेरप्लेक्सिटी के फाउंडर 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के टॉप अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

महिला अरबपतियों ने दिखाया दम-खम

एक बार फिर से Hurun Rich List में महिलाओं और सेल्फ मेड उद्यमियों ने अपना दम-खम दिखाया है। Hurun Rich List महिला उद्यमियों की बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाती है। जिसमें साल 2025 तक 101 महिलाएं शामिल हैं।