GST Impact on gold: सरकार ने आखिरकार बुधवार को जीएसटी सिस्टम में सुधार का ऐलान कर दिया है। जिसमें मिडिल क्लास को काफी राहत दी गई है। सरकार ने 4 स्लैब की जगह अब सिर्फ 2 स्लैब (5% और 18%) कर दिए है। उन्होंने 12% और 28% की दरें हटाने का ऐलान किया है। जीएसटी काउसिंल की बैठक में यहां फैसला लिया गया है, जो 22 सितंबर से लागू होने वाले हैं। कई लोग इंतजार था कि सोने और चांदी पर जीएसटी की दरें कुछ कम होंगी लेकिन इसमें कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है। जीएसटी रेट बदलने के बाद सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिल रही है।
गोल्ड पर कितना GST?
सोने और चांदी पर 3% जीएसटी और आभूषण बनाने के शुल्क पर 5% जीएसटी लगता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 50 हजार रुपये का सोना-चांदी खरीदते हैं, तो आपको करीब 1,500 रुपये का जीएसटी देना होगा।
जीएसटी सुधार से हर तरफ खुशी! लेकिन इन सेक्टर्स में खलबली; गेमिंग, डिफेंस, आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट
दरें बदलने के बाद सोने के दाम में आज गिरावट
जीएसटी दरें बदलने के बाद आज यानी 4 सितंबर 2025 को भारत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹10,686 प्रति ग्राम है, कल इसकी कीमत ₹10,697 थी, जो 11 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। वही, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹8,014 प्रति ग्राम है।
देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम (INR)
ग्राम | आज सोने का भाव | कल सोने का भाव | कितना हुआ बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹10,686 | ₹10,697 | – ₹11 |
8 | ₹85,488 | ₹85,576 | – ₹88 |
10 | ₹1,06,860 | ₹1,06,970 | – ₹110 |
100 | ₹10,68,600 | ₹10,69,700 | – ₹1,100 |
देश में आज 22 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम (INR)
ग्राम | आज सोने का भाव | कल सोने का भाव | कितना हुआ बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,795 | ₹9,805 | – ₹10 |
8 | ₹78,360 | ₹78,440 | – ₹80 |
10 | ₹97,950 | ₹98,050 | – ₹100 |
100 | ₹9,79,500 | ₹9,80,500 | – ₹1,000 |
देश में आज 18 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम (INR)
ग्राम | आज सोने का भाव | कल सोने का भाव | कितना हुआ बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹8,014 | ₹8,023 | -9 |
8 | ₹64,112 | ₹64,184 | -72 |
10 | ₹80,140 | ₹80,230 | -90 |
100 | ₹8,01,400 | ₹8,02,300 | -900 |
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
शहर | आज 24K | 22K आज | आज 18K |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,110 |
मुंबई | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
दिल्ली | ₹10,701 | ₹9,810 | ₹8,027 |
कोलकाता | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
बैंगलोर | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
हैदराबाद | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
केरल | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
पुणे | ₹10,686 | ₹9,795 | ₹8,014 |
वडोदरा | ₹10,691 | ₹9,800 | ₹8,019 |
अहमदाबाद | ₹10,691 | ₹9,800 | ₹8,019 |