Gopichand P Hinduja Net Worth: हिंदुजा ग्रुप भारत और दुनिया के बड़े कारोबारी ग्रुप में से एक है। उनका कारोबार ट्रकों और लुब्रिकेंट्स से लेकर बैंकिंग और केबल टेलीविजन तक फैला हुआ है। इसकी कमान गोपीचंद हिंदुजा ने संभाली हुई थी। जिनका आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं, आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ…

Gopichand P Hinduja Net Worth

हिंदुजा परिवार बहुराष्ट्रीय समूह हिंदुजा ग्रुप को नियंत्रित करता है। यह समूह कई तरह के कारोबार में फैला हुआ है। इसमें रसायन, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, मीडिया और रियल एस्टेट शामिल हैं। फोर्ब्स के अनुसार, Hinduja family की नेटवर्थ करीब 20.6 बिलियन डॉलर ( लगभग ₹1,70,980 करोड़) है। उनका भारत के अमीरों में 11वां नंबर है। वही, दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 146वां नंबर है।

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में निधन, लंदन के अस्पताल में ली आखिरी सांस

भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद संभाला था कारोबार

गोपीचंद हिंदुजा ने मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज व बेटी रीता हैं। गोपीचंद लंदन में रहते थे, जबकि उनके छोटे भाई प्रकाश मोनाको में रहते हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई से उनके भारतीय कामकाज की देख-रेख करते हैं।

गोपीचंद हिंदुजा एजुकेशन

हिंदुजा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, साल 1959 में गोपीचंद हिंदुजा ने जय हिंद कॉलेज, मुंबई से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि और लंदन के रिचमंड कॉलेज से अर्थशास्त्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।

Tata Trusts विवाद में नया मोड़, कानूनी जंग के लिए तैयार मेहली मिस्त्री, महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के समक्ष दायर की याचिका

हिंदुजा ग्रुप के बारे में

हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत उनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने की थी। उनके पिता 1919 में ईरान जाने से पहले भारत (अब पाकिस्तान) के सिंध क्षेत्र में व्यापार करते थे। हिंदुजा बंधुओं ने 1979 में अपना ठिकाना ईरान से लंदन शिफ्ट कर लिया। लंदन में उनका एक घर बकिंघम पैलेस के पास स्थित कार्लटन हाउस टेरेस है।