Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस साल दिवाली और छठ पूजा के दौरान 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस बार पिछले साल से काफी ज्यादा ट्रेने चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल त्योहारों के सीजन में 7,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।
अब तक कितनी ट्रेने हुई नोटिफाई?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब तक 10,000 ट्रेनें नोटिफाई की जा चुकी हैं। ये ट्रेनें 1 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच संचालित होंगी। इसके अलावा, 150 अनारक्षित ट्रेनें ऐसी रहेंगी जिन्हें जरूरत पड़ने पर लास्ट समय में आरक्षित करके चलाया जाएगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी लेकर बड़ी जानकारी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन तैयार और टेस्टेड हो चुकी है। क्योंकि, इसे जोड़ी के रूप में चलाना होगा, इसलिए दूसरी रेक का निर्माण किया जा रहा है, जो 10 अक्टूबर 2025 तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसका रूट चुना जाएगा और यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
GST 2.0 Impact: इंश्योरेंस पर 18% GST खत्म, आपकी पॉलिसी पर मिलेगा फायदा या नहीं? जानिए पूरा सच
नई योजनाओं की भी हुई घोषणा
इसके अलावा, पंजाब राज्य में रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं की भी घोषणा की गई है। राजपुरा-मोहाली नई रेलवे लाइन 18 किमी लंबी होगी। इसका खर्च करीब 443 करोड़ रुपए आएगा। वहीं, फीरोजपुर कैंट से बहादुरगढ़, पटियाला होते हुए दिल्ली तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।
रेल मंत्री की तरफ से बताया गया है कि पंजाब के लिए 2009-2014 के दौरान बजट सिर्फ 225 करोड़ था, जबकि आज यह बढ़कर 5,421 करोड़ रुपए हो गया है। यह राशि राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और नए प्रोजेक्ट्स को गति देने में काफी उपयोगी होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा और अधिक आरामदायक और तेज होगी।