देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदला है। बीते रविवार को खराब मौसम देखने को मिला था। वहीं, आगामी तीन दिनों तक भी मौसम के ऐसे ही रुख बरकरार रहने के आसार हैं। IMD ने 2 से 4 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में मौसम में बदलाव के कारण इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है, आइए जानते हैं…

एयलाइन ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि दिल्ली के आसमान में फिर से बादल छाने लगे हैं और इससे उड़ानों में देरी हो सकती है। घर से पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेट्स जरूर चेक कर लें।

सारा अली खान ने खोले पैसे से जुड़े राज; GPay का एक्सेस भी है मम्मी के पास; खुद बताया कहां जाता है पूरा पैसा

जानिए कैसे करें फ्लाइट स्टेट्स चेक

– सबसे पहले आपको इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
– यह पर आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे ट्रिप्स वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
– यह पर आपको फ्लाइट स्टेट्स का ऑप्शन दिखाई देगा।
– इस विकल्प पर आपको क्लिक है और सारी डिटेल्स भरना है।
– अब आपको आपकी फ्लाइट का स्टेट्स दिख जाएगा।

हाउसिंग लोन पर भी मिलेगा टैक्स छूट का लाभ, जानें कैसे कर सकते हैं ‘प्री-कंस्ट्रक्शन इंटरेस्ट’ क्लेम

दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और धूल भरी तेज हवाएं (गति 40 – 50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं, जो अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 से 38°C के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में प्रमुख सतही हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 25 किमी प्रति घंटे से कम की गति से चलेगी, जो शाम और रात के समय घटकर 10-15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।