Ayodhya-ANVT Vande Bharat Express: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। सालों से टेंट में रह रहे भगवान राम आखिरकार अपने घर में विराजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। देश ही नहीं दुनियाभर के राम भक्तों में नए राम मंदिर के लिए दीवानगी देखी जा सकती है। हर कोई अब नए राम मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करना चाहता है। यही वजह है कि अयोध्या को देशभर के हवाई, रेल, सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए रोज नई घोषणाएं हो रही हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली से अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई थी।

Ayodhya-Anand Vihar Vande Bharat Express एक लग्जरी ट्रेन है। इसका टिकट बाकी ट्रेनों की तुलना में थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन इसमें सुविधाएं भी ज्यादा हैं। ट्रेन सबसे कम समय में दिल्लीवासियों को अयोध्या पहुंचा सकती है। अगर आप भी अयोध्या जाने की इच्छा रखते हैं तो इस ट्रेन में जल्दी तारीख का कन्फर्म टिकट आपको मिल जाएगा। जहां बाकी ट्रेनों में फरवरी-मार्च तक वेटिंग टिकट की लाइन है वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में आपको 26 जनवरी के बाद से ही कन्फर्म टिकट मिल जाएगा।

Ayodhya Dham-Anand Vihar Vande Bharat Express train Ticket Price

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फुली एयर-कंडीशन्ड है। इसमें सभी मॉडर्न सुविधाएं मिलती हैं जो यात्रा को सुविधाजनक और आसान बनाती हैं। बात करें टिकट प्राइस की तो CC (Charicar) टिकट का दाम 1625 रुपये है। जबकि EC (Executive ChariCar) के एक टिकट के लिए 2965 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Ayodhya Dham-Anand Vihar Vande Bharat Express train Schedule

अयोध्या-आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन छोड़कर (बुधवार) कुल 6 दिन चलेगी। आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच का सफर सिर्फ 8 घंटे 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। बीच में कानपुर सेंट्रल और लखनऊ दो स्टॉप होंगे।

Ayodhya Dham-Anand Vihar Vande Bharat Express train timing

टाइमिंग की बात करें तो आनंद विहार से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। जो 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

जबकि अयोध्या से वंदे भारत ट्रेन के चलने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट का है। ट्रेन आनंद विहार रात 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है।